एक्सप्लोरर

यूपी के मगहर में संत कबीर के आदर्श आगे रख पीएम मोदी ने किया विपक्ष पर जबर्दस्त हमला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत कबीर के आदर्शों, जीवन दर्शन और दोहों को आगे रखते हुए विपक्षी दलों पर जबर्दस्त हमला बोला. मोदी ने कहा कि कुछ दल महापुरूषों के नाम पर स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं और समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं.

मगहर/संत कबीर नगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत कबीर के आदर्शों, जीवन दर्शन और दोहों को आगे रखते हुए विपक्षी दलों पर जबर्दस्त हमला बोला. मोदी ने कहा कि कुछ दल महापुरूषों के नाम पर स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं और समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. मोदी सूफी संत कबीर दास के 620वें प्राकट्योत्सव के मौके पर मगहर पहुंचे. वह यहां कबीर के निर्वाण स्थल के दर्शन के बाद वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'समय के लंबे कालखंड में संत कबीर के बाद रैदास आए, सैकड़ों वर्षों बाद महात्मा फुले आए, महात्मा गांधी आए, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आए. समाज में फैली असमानता को दूर करने के लिए सभी ने अपने अपने तरीके से समाज को रास्ता दिखाया. ​बाबा साहेब ने हमें देश का संविधान दिया. एक नागरिक के तौर पर सभी को बराबरी का अधिकार दिया." उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से आज इन्हीं महापुरूषों के नाम पर कुछ दल स्वार्थ की राजनीति के जरिए समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. कुछ दलों को समाज में शांति और विकास नहीं बल्कि कलह और अशांति चाहिए. उनको लगता है कि जितना असंतोष और अशांति का वातावरण बनाएंगे उतना ही उनको राजनीतिक लाभ होगा. लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसे लोग जमीन से कट चुके हैं.' मोदी ने कहा, 'इन्हें अंदाजा ही नहीं कि संत कबीर, महात्मा गांधी और बाबा साहेब को मानने वाले हमारे देश का मूल स्वभाव क्या है. कबीर कहते थे कि अपने भीतर झांको तो सत्य मिलेगा लेकिन इन्होंने कबीर को कभी गंभीरता से पढा ही नहीं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget