एक्सप्लोरर

बिहार को PM मोदी ने दी 33 हजार करोड़ रुपये की सौगात, पटना को मिलेगा मेट्रो

प्रधानमंत्री ने बरौनी में एक कार्यक्रम में रिमोट के जरिए पटना मेट्रो रेल परियोजना की भी नींव रखी. साथ ही उन्होंने पटना में रीवर फ्रंट डेवलेपमेंट के पहले चरण का उद्घाटन किया और 96.54 किलोमीटर तक के करमालीचक सीवरेज नेटवर्क की आधारशिला रखी.

बरौनी/पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में पटना मेट्रो रेल परियोजना समेत 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया. उन्होंने पटना शहर गैस वितरण परियोजना का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने बरौनी रिफाइनरी में बरौनी रिफाइनरी विस्तार परियोजना और एटीएफ हाइड्रोट्रीटिंग यूनिट (आईएनडीजेईटी) की आधारशिला रखी.

प्रधानमंत्री ने बरौनी में एक कार्यक्रम में रिमोट के जरिए पटना मेट्रो रेल परियोजना की भी नींव रखी. मोदी ने पटना में रीवर फ्रंट डेवलेपमेंट के पहले चरण का उद्घाटन किया और 96.54 किलोमीटर तक के करमालीचक सीवरेज नेटवर्क की आधारशिला रखी. प्रधानमंत्री ने कई सेक्टरों पर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का उद्घाटन किया और रांची-पटना एसी वीकली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने छपरा और पूर्णिया में मेडिकल कॉलेजों की भी आधारशिला रखीं.

दानापुर कैंट से मीठापुर कॉरिडोर में बनेंगे 11 मेट्रो स्टेशन सरकार के एक बयान के मुताबिक दानापुर कैंट से मीठापुर के बीच चलने वाली मेट्रो घनी आबादी वाले इलाकों को कवर करेगी. इसमें राजा बाजार, सचिवालय, हाई कोर्ट, लॉ यूनिवर्सिटी रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इस कॉरिडोर की लंबाई 16.94 किलोमीटर होगी. इसके तहत 11 मेट्रो स्टेशन बनेंगे. इसमें से आठ मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जिसकी लंबाई 11.20 किलोमीटर होगी.

पुलवामा अटैक: शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बोले नीतीश- देश का मूड जबरदस्त, कार्रवाई करनी होगी

पटना रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी कॉरिडोर में बनेंगे 12 मेट्रो स्टेशन वहीं पटना रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी कॉरिडोर गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना यूनिवर्सिटी, राजेंद्र नगर, महात्मा गांधी सेतु, ट्रांसपोर्ट नगर और आईएसबीटी को कवर करेगा. इस कॉरिडोर की लंबाई 14.45 किलोमीटर होगी. इसके तहत 12 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इसमें तीन मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे जिसकी लंबाई 4.55 किलोमीटर होगी. पटना मेट्रो रेल के इस प्रोजेक्ट से शह के 26.23 लाख आबादी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget