एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का वाराणसी में डेरा बीजेपी के हार का संकेत है: लालू यादव

वाराणसी: यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के लिए तीन दिन से वाराणसी में डेरा डाल प्रचार में जुटे हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (रालोद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी बनारस में सपा-कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का वाराणसी में डेरा बीजेपी की हार का संकेत है. यहां सपा-कांग्रेस की जीत पक्की है.

बीजेपी वाराणसी और यूपी में पूरी तरह हार चुकी है: लालू यादव

लालू ने कहा, "मैंने यहां 40 जगह जनसभा की है. लोगों से मिल रहा हूं. बीजेपी वाराणसी और यूपी में पूरी तरह हार चुकी है." प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को लेकर उन्होंने कहा कि बिना इजाजत के रोड शो हुआ. जब पूछा गया तो कहा कि बाबा को प्रणाम करने गए थे, रोड शो नहीं किया.

संघ परिवार और बीजेपी देश का टुकड़ा-टुकड़ा कर देना चाहते हैं: लालू यादव

लालू ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि संघ परिवार और बीजेपी देश का टुकड़ा-टुकड़ा कर देना चाहते हैं. मुलायम के साथ प्रचार करने को लेकर उन्होंने कहा, "नेताजी का पूरा आशीर्वाद है. फिर हम जवान हैं, सो प्रचार में जुटे हैं."

लालू ने लगाया पीएम मोदी पर पद की गरिमा धूमिल करने का आरोप

लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने भाषणों से पद की गरिमा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कहा, "मोदी देश का विभाजन चाहते हैं. मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में अद्भुत समानता है. ये दोनों ही मुसलमानों के विरोधी हैं. प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि वह देश का विभाजन चाहते हैं."

लालू ने नसबंदी से की थी नोटबंदी की तुलना

लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी नीत एनडीए सरकार द्वारा पिछले नवंबर को किए गए नोटबंदी के फैसले की तुलना 1970 के दशक में जबरन नसबंदी कराए जाने से भी की. लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि मोदी सरकार ने नोटबंदी नहीं की, बल्कि देश की सवा सौ करोड़ जनता की नसबंदी कर दी है, जिसमें जनता को बैंकों से अपना ही पैसा निकलवाने के लिए लाइन में लगने पर मजबूर होना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget