एक्सप्लोरर

लोगों को बड़ी राहत, यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई भारी गिरावट

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है. इसके बाद पेट्रोल, डीजल ढाई रुपये सस्ता हो गया है. इस राहत में तेल कंपनियों की भी भूमिका है. हालांकि कुछ राज्यों ने अपनी तरफ से 2.5 रुपये की और राहत दी है जिसमें यूपी भी शामिल है.

लखनऊ: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर आखिरकार लगाम लग गई. सरकार ने लोगों को इससे राहत दे दी है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है. इसके बाद पेट्रोल, डीजल  ढाई रुपये सस्ता हो गया है. इस राहत में तेल कंपनियों की भी भूमिका है. हालांकि कुछ राज्यों ने अपनी तरफ से 2.5 रुपये की और राहत दी है जिसमें यूपी भी शामिल है. इसके बाद यूपी में कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल 5 रुपये सस्ते हो गए हैं. आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्साइज ड्यूटी घटाने का एलान किया है. इसके अलावा उन्होंने राज्यों से भी इस पर टैक्स घटाने की मांग की थी जिसे गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और यूपी की सरकारों ने मान लिया है. यूपी के लोगों को इस तरह बड़ी राहत मिली है और कल से उन्हें घटे हुए दामों पर पेट्रोल-डीजल मिल सकेगा. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज इसका एलान कर दिया है. बता दें कि एक दिन के स्थिर के बाद 04 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई. देश की आर्थिक राजधानी कही जानेवाली मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 रुपये है और डीजल भी 80 के पार बिक रहा है. बता दें कि मुंबई में 91.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.10 रुपये प्रति लीटर की दर पर बाजार में उपलब्ध है. अरुण जेटली ने एलान किया है कि एक्साइज ड्यूटी घटाने से इस साल सरकार पर 10,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार बढ़ेगा. इसके अलावा वित्त मंत्री का कहना है कि राज्य अगर पेट्रोल, डीजल पर वैट घटा दें तो ईंधन पर ग्राहकों को 5 रुपये तक की राहत मिल सकती है. अतंर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की स्थिति बहुत अस्थिर है और ग्लोबल बाजार में तेल की कीमते लगातार चढ़ती जा रही हैं. इसके चलते सरकार ने घरेलू तौर पर लोगों को राहत देने के लिए ये फैसला किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
Fatehpur News: शराबी पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पड़ोसियों के शक ने पत्नी का खोल दिया राज
फतेहपुर: शराबी पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पड़ोसियों के शक ने पत्नी का खोल दिया राज
राम मंदिर विवाद: सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी गायब? दान देने वाले पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल
राम मंदिर विवाद: सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी गायब? दान देने वाले पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget