एक्सप्लोरर

सीएम योगी बोले- ‘जिन्हें कानून व्यवस्था में भरोसा नहीं वह लोग यूपी छोड़ दें’

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन उत्तम प्रदेश में लगे हैं. यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार अपने क्षेत्र गोरखपुर में पहुंचे सीएम योगी ने साफ कर दिया कि 15 जून के बाद अगर सड़क में गड्डे मिले तो अफसरों की खैर नहीं. साथ ही जिन्हें कानून व्यवस्था में भरोसा नहीं हैं, वो यूपी छोड़ दें. सवाल उठाने वालों पर सीएम योगी का निशाना, कहा- EVM मतलब एवरी वोट फॉर मोदी एक महीने में कानून व्यवस्था बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे- योगी एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम कानून व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे. ऐसे में जिन लोगों को कानून व्यवस्था पर भरोसा नहीं है वह यूपी को छोड़ सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगले एक महीने में कानून व्यवस्था में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. योगी के मंच पर दिखे पत्नी की हत्या के आरोपी विधायक अमनमणि त्रिपाठी 15 जून तक सभी सड़कों को गडढ़ा मुक्त बना देंगे- योगी सड़को की मरम्मत को लेकर सीएम योगी ने कहा कि 15 जून तक प्रदेश की सभी सड़कों को गडढ़ा मुक्त बना देंगे. लेकिन 15 जून के बाद भी सड़कों पर गडढ़े मिले तो कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बारिश से पहले ही सभी सड़कों की मरम्मत की जाएगी. योगी ने कहा कि बीजेपी के शासन में कोई भी अंधेरे में नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों में 24 घंटे, तहसील में 20 घंटे औक गावों में 18 घंटे बिजली की सुविधा दी जाएगी. ईवीएम को लेकर साधा केजरीवाल पर निशाना दिल्ली में हाल ही में हुए एमसीडी चुनावों का जिक्र करते हुए सीएम योदी ने कहा कि यूपी के बाद दिल्ली में सबसे बड़ा चुनाव हुआ है. उसमें भी बीजेपी ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है. उन्होंने नाम लिए बिना केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो लोग ईवीएम से चुनकर आए हैं वह हार के बाद ईवीएम पर ही सवाल उठा रहे हैं. जबकि चुनाव आयोग ने इन सभी आरोपो से इनकार कर दिया है. योगी ने कहा कि जनता में बीजेपी के प्रति विश्वास और भी ज्यादा मजबूत हुआ है. अब EVM का मतलब Every Vote For Modi हो गया है. योगी के मंच पर दिखे पत्नी की हत्या के आरोपी विधायक अमनमणि गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी दिखे. बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि पर पत्नी की हत्या का आरोप है. ये आरोप उनकी सास ने उनपर लगाया है. अमनमणि पिछले महीने ही जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget