एक्सप्लोरर

बिहारः एनआरसी के मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, कहा- स्थिति साफ करे सरकार

आरजेडी के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बीजेपी की गोद में बैठे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में एनआरसी को लेकर उन्हें अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए.

पटनाः बिहार विधानसभा में विपक्ष ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर मंगलवार को हंगामा किया. विपक्ष ने राज्य में एनआरसी को लागू नहीं किये जाने के लिए प्रस्ताव पारित कर केन्द्र को भेजने की मांग को लेकर हंगामा किया. हंगामे के बीच कुछ विधायी कार्यों को संपन्न किये जाने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई.

सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने पर कांग्रेस, आरजेडी और भाकपा-माले के विधायकों ने एनआरसी मुद्दे को लेकर अध्यक्ष के आसन के समक्ष आकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

विपक्षी सदस्य मांग कर रहे थे कि केंद्र सरकार को एनआरसी को वापस ले लेना चाहिए. एनआरसी बिहार में लागू नहीं किये जाने और इसके यहां कार्यान्वयन पर रोक लगाने के लिए सदन एक प्रस्ताव पारित करे.

विपक्षी विधायकों ने की नारेबाजी

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि वे उचित समय पर इस मुद्दे को उठाए जाने पर सरकार से जवाब मांगेंगे. लेकिन इसके बावजूद विपक्षी विधायक नारेबाजी करते रहे. विपक्षी दलों के विधायकों द्वारा नारेबाजी जारी रखने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अपराह्र दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

इससे पहले तीनों विपक्षी दलों के सदस्यों ने एनआरसी को वापस लेने के लिए सदन के बाहर प्रदर्शन किया. विपक्षी दलों ने एनआरसी को वापस लेने के साथ ही राज्य सरकार से एनआरसी के कार्यान्वयन पर रोक लगाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करने की मांग की.

एनआरसी को लेकर स्थिति साफ करे सरकार

सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए आरजेडी के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बीजेपी की गोद में बैठे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में एनआरसी को लेकर उन्हें अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि सदन से यह प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए कि एनआरसी को बिहार में लागू नहीं किया जाएगा. यदि यह प्रस्ताव पारित होता है तो विपक्ष राज्य सरकार के साथ होगा. सदन की कार्यवाही भोजनवाकाश के बाद शुरू होने पर विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी जारी रखी.

इस बीच अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की ओर से पेश बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2019 और बिहार काराधान विवाद समाधान विधेयक 2019 को ध्वनि मत से पारित घोषित करने सहित अन्य विधायी कार्यों को संपन्न कर सदन की कार्यवाही बुधवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

महाराष्ट्र को लेकर तेजस्वी यादव का सुशील मोदी पर निशाना, कहा- बिहार में भी रात में ही खेल हुआ था

Ajit Pawar से मिले Sharad Pawar, बोले- वापस आ जाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget