एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- पड़ोसी होकर भी नहीं निभाया फर्ज, खुद निकल गए

सुशील मोदी को एनडीआऱएफ की टीम ने सोमवार को राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास से रेस्क्यू किया था. अब उनके पड़ोसियों ने कहा है कि सुशील मोदी बगैर उनकी चिंता किए बगैर निकल गए. पड़ोसी होने का फर्ज नहीं निभाया.

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का घर डूबा हुआ है. सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने उन्हें रेस्क्यू किया था. वे तीन दिनों से राजेंद्र नगर स्थित अपने घर में फंसे हुए थे. उनके घर की सुरक्षा में छह गार्ड लगे हुए हैं. अब उनके पड़ोसी आरोप लगा रहे हैं कि सुशील मोदी उनके परिवार की चिंता किए बगैर खुद निकल गए. लोगों को दुख है कि पड़ोसी होकर भी सुशील मोदी ने अपना फर्ज नहीं निभाया.

बता दें कि रेस्क्यू किए जाने के बाद सुशील मोदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. इस तस्वीर में वो अपने सामान के साथ सड़क पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को लेकर विपक्ष ने उनपर निशाना साधा. वहीं आम लोगों ने भी उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई. लोगों ने कहा कि जब नेताओं की ऐसी हालत है तो जनता का क्या होगा?

पटना के अगमकुआं इलाके की हालत भी खराब है. इलाके के खरैनिया बगीचा मुहल्ले में जलभराव से स्थिति गंभीर है. यहां सैकड़ों मकान इस वक्त कहीं घुटने से ऊपर तक तो कहीं कमर के ऊपर तक पानी मे डूबे हुए हैं. लोगों का आरोप है कि अबतक प्रशासन की तरफ से कोई उनके मुहल्ले में नहीं आया. एबीपी न्यूज की टीम जब पहुंची तो पाया कि इस मुहल्ले में बीते रीब एक हफ्ते से इसी तरह जलभराव है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें प्रशासन स्तर से कोई सहायता नहीं मिल रही है. घरों में पीने का पानी गंदा आ रहा है, ऐसे में कुछ लोग मांगकर पानी पी रहे हैं.

पटना: बाढ़ के सवाल पर भड़के नीतीश कुमार, बोले- क्या पटना के कुछ हिस्सों में पानी ही एकमात्र समस्या है

सीएम ने की दान देने की अपील

उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज के अखबारों में विज्ञापन देकर लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में खुलकर दान देने की अपील की है. आपदा के 100 घंटे के बाद कल नीतीश कुमार ने रात के अंघेरे में पटना के हालात का जायजा भी लिया. सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ को प्राकृति आपदा बताते हुए लोगों से पैसे मांगे हैं. इस विज्ञापन में देश के लोगों के साथ ही विदेशियों से भी राहत कोष में मदद की अपील की गई है.

बीजेपी ने नीतीश पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह नीतीश कुमार का नाम तो नहीं ले रहे हैं लेकिन प्रशासन के बहाने मुख्यमंत्री पर हमला बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पटना में जलप्रलय प्राकृतिक आपदा नहीं सरकार की चूक है. वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ''विगत 3 दिनों से पटना के हालात पर विचलित हूं. प्राकृतिक आपदा पर किसी का बस नहीं होता है पर 24 घंटे बारिश रुक जाने के बाद भी पानी का नहीं निकलना यह बताता है कि प्रशासनिक लापरवाही जरूर हुई है.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget