एक्सप्लोरर

पटना बाढ़: रामकृपाल यादव का निशाना, कहा- नीतीश कुमार के अफसर फोन नहीं उठाते

रामकृपाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के अफसर फोन नहीं उठाते हैं और न ही कॉल बैक करते हैं. उन्होंने कहा कि पटना भ्रष्टाचार की वजह से डूबा है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भ्रष्टाचारियों को फांसी पर लटका देना चाहिए.

पटना: भारी बारिश के बाद बिहार की राजधानी पटना की हालत को लेकर अब बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि पटना भ्रष्टाचार की वजह से डूबा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अफसर फोन नहीं उठाते हैं और कॉल बैक भी नहीं करते.

रामकृपाल यादव ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को फांसी पर लटका देना चाहिए. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस हिसाब से पटना में 15 सालों में आबादी बढ़ी है, उस हिसाब के काम नहीं हुआ है. ठेकेदारी में काफी गोलमाल हुआ है. वहीं कामचलाऊ नाव पर फोटो खिंचवाने वाले वीडियो पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई इसे प्रमाणित कर दे तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा.

उधर आज पटना में सुबह-सुबह एक बार फिर से टीमें बचाव और राहत के लिए निकलीं. अभी तक एनडीआरफ और एसडीआरफ की टीमें लगी थीं लेकिन आज सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान भी बाढ़ में अब लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं.

बिहार: मॉब लिंचिंग को लेकर PM मोदी को खुला पत्र लिखने वालों के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार में बारिश और बाढ़ से हुए हादसों में अबतक 73 लोगों की मौत हो गई है. मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है. 27 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राज्य में भारी बारिश होने और नदियों का जल स्तर बढ़ने से पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालन्दा सहित प्रदेश के 14 जिलों में 85 प्रखण्ड के 477 पंचायतों के 1179 गांव में 18.70 लाख आबादी प्रभावित हुई है. वहीं राजधानी पटना में अभी भी बाढ़ का पानी जमा है. कई इलाकों में पानी जमा होने से बदबू फैल गई है.

जानकारी मिली है कि राज्य में बाढ पीडितों के लिए 56 राहत शिविर और 366 सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है. लोगों की मदद के लिए कुल 979 सरकारी और निजी नावों का संचालन किया जा रहा है. इन जिलों में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के राहत और बचाव कार्यों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की कुल 21 टीमों को लगाया गया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget