एक्सप्लोरर

पासवान ने नीतीश कुमार को दिलाई याद, खाद्य सुरक्षा क़ानून के बाहर हैं राज्य के 14 लाख लाभार्थी , जल्दी करें शामिल

रामविलास पासवान ने सीधे नीतीश कुमार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की ग़ुज़ारिश की है . गुरुवार को पासवान ने ताबड़तोड़ तीन ट्वीट करके इस मसले पर अपनी बात रखी .

नई दिल्ली: लॉकडाउन के लागू होने के बाद से ही देशभर में ग़रीबों को अनाज मिलने में दिक्कत का मामला लगातार उठाया जा रहा है . सरकार ने खाद्य सुरक्षा क़ानून के लाभार्थियों को हर महीने 5 किलो अनाज और 1 किलो दाल मुफ़्त देने का ऐलान किया है .

खाद्य सुरक्षा कानून में 8.71 करोड़ लोग

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मन्त्री रामविलास पासवान ने एक तरह से बिहार में अपने सहयोगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है . मामला ग़रीबों को मिलने वाले अनाज का है . पासवान ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा क़ानून के तहत बिहार में जितने लाभार्थी होने चाहिए उससे काफ़ी कम हैं . पासवान के मुताबिक़ इस क़ानून के तहत बिहार में 8.71 करोड़ लाभार्थी होने चाहिए जबकि हैं 8.57 करोड़ लोग . इसका मतलब ये हुआ कि राज्य में क़रीब 14 लाख ग़रीब ऐसे हैं जिन्हें इस कानून के तहत मिलने वाले सस्ते अनाज का फ़ायदा नहीं मिल रहा है . पासवान ने 17 अपैल को बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी से इस मामले पर बात भी की थी .

पासवान ने नीतीश से किया आग्रह

अब रामविलास पासवान ने सीधे नीतीश कुमार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की ग़ुज़ारिश की है . गुरुवार को पासवान ने ताबड़तोड़ तीन ट्वीट करके इस मसले पर अपनी बात रखी . उन्होंने कहा कि सुशील मोदी से मामला उठाने का फ़ायदा तो हुआ लेकिन उसके बाद भी राज्य की ओर से बाक़ी बचे 14 लाख लाभार्थियों में से केवल 7.4 लाख लाभार्थियों का ही नाम भेजा गया वो भी केवल पीएम ग़रीब कल्याण योजना के तहत दिए जा रहे मुफ़्त अनाज के लिए .... जिसकी मंज़ूरी दे दी गई है . मतलब ये , कि तीन महीने के बाद इस योजना के ख़त्म हो जाने के बाद इन 7.4 लाख लाभर्थियों को अनाज मिलना बन्द हो जाएगा . इसलिए अब पासवान ने सीधे ही नीतीश कुमार के दरवाज़े पर दस्तक दी है ताकि खाद्य सुरक्षा कानून से बाहर पूरे 14 लाख लोगों को स्थाई तौर पर लाभार्थियों की सूची में शामिल किया जा सके .

क्या है पीएम ग़रीब कल्याण योजना ?

लॉक डाउन शुरू होने के बाद मोदी सरकार ने पीएम ग़रीब योजना का ऐलान किया था . इसमें अन्य बातों के अलावा खाद्य सुरक्षा क़ानून के दायरे में आने वाले सभी लाभार्थियों को पहले से जारी स्किम के अलावा 3 महीने तक हर महीने 5 किलो अनाज और 1 किलो दाल मुफ़्त देने का ऐलान किया गया था . देशभर में खाद्य सुरक्षा क़ानून के तहत क़रीब 81 करोड़ लाभार्थी हैं लेकिन देश के अलग राज्यों के क़रीब 50 लाख योग्य लाभार्थियों के नाम इस सूची में शामिल नहीं हैं . इनमें 14 लाख लोग तो बिहार में ही हैं .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget