एक्सप्लोरर

गुरू पूर्णिमा पर इलाहाबाद पहुंचे अमित शाह, साधु संतों के साथ की बैठक

अमित शाह का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक रहा. इस दौरान उन्होंने न तो पार्टी कार्यकर्ताओं को कोई संदेश दिया और न ही मीडिया से बात की. उन्होंने साधू संतों के साथ हुई बैठक में कुंभ मेले को लेकर केंद्र और यूपी दोनों ही सरकारों से पूरी मदद मुहैया कराने का वादा किया.

इलाहाबाद : गुरू पूर्णिमा के मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज इलाहाबाद के मठ-मंदिरों में पूजा- अर्चना की और संतों के साथ बैठक की. मंदिरों और आश्रमों में पूजा के साथ-साथ उन्होंने गंगा-यमुना के घाटों पर अलग-अलग समय पर आरती भी की. बारिश की वजह से इलाहाबाद पहुंचने में दो घंटे की देरी हुई तो अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सियासी संदेश देने का कार्यक्रम रद्द कर दिया.

गुरू पूर्णिमा पर इलाहाबाद पहुंचे अमित शाह, साधु संतों के साथ की बैठक

अमित शाह का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक रहा. इस दौरान उन्होंने न तो पार्टी कार्यकर्ताओं को कोई संदेश दिया और न ही मीडिया से बात की. उन्होंने साधू संतों के साथ हुई बैठक में कुंभ मेले को लेकर केंद्र और यूपी दोनों ही सरकारों से पूरी मदद मुहैया कराने का वादा किया और कुंभ के आयोजन को भव्य और अद्भुत बनाकर इसमें ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को बुलाने की बात भी कही.

गुरू पूर्णिमा पर इलाहाबाद पहुंचे अमित शाह, साधु संतों के साथ की बैठक

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपने निर्धारित समय से तकरीबन दो घंटे की देरी से इलाहाबाद पहुंचे. यहां व सबसे पहले जूना अखाड़े के मौजगिरि आश्रम में पहुंचे. उन्होंने सबसे यमुना की आरती और उसका पूजन किया. इसके बाद उन्होंने जूना अखाड़े के ध्यान केंद्र का शिलान्यास किया और फिर मौजगिरि आश्रम में पूजा अर्चना की. आश्रम में ही उन्होंने संतों के साथ बातचीत भी की. अमित शाह इसके बाद कुंभ मेला क्षेत्र में लेटे हुए हनुमान मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने बजरंग बली की आराधना कर उनसे आशीर्वाद मांगा. हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर कुंभ मेले के स्वरुप को समझते हुए संगम पर पहुंचे और वहां गंगा जी की पूजा अर्चना और आरती की.

गुरू पूर्णिमा पर इलाहाबाद पहुंचे अमित शाह, साधु संतों के साथ की बैठक

संगम से लौटकर अमित शाह अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के बाघम्बरी मठ में पहुंचे. यहां उन्होंने अखाड़ों के साधू-संतों के साथ फिर से बैठक की. इस बैठक में उन्होंने कुंभ को लेकर चर्चा की. संतों का दावा है कि वह कुंभ को लेकर अमित शाह के वादे से संतुष्ट हैं और उन्होंने उनकी सरकार को आशीर्वाद भी दिया. अमित शाह ने साधू-संतों से कुंभ मेले में फिर आने का वादा भी किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget