एक्सप्लोरर

वाराणसी में बोले ओपी राजभर- अब दंगा करने वाले लोग सरकार में हैं तो दंगा कहां से होगा

ओम प्रकाश राजभर ने वाराणसी में पत्रकारों से बातें करते हुए योगी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आजम खान से लेकर मिर्जापुर वाले मामले तक पर बात की.

वाराणसी: यूपी सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी के पूर्व सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने जम कर सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 2014 में बीजेपी को लोगों ने वोट दिया था महंगाई कम करने के लिए लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

उन्होंने कहा,"उस वक्त गैस सिलेंडर 340 रुपये का था, आज गैस 460 रुपये महंगी हो गई. उस वक्त कांग्रेस को दोष दिया जा रहा था लेकिन आज बिजली का जो रेट बढ़ा है उससे सभी को परेशानी पैदा हो रही है. लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है. 95 विभागों को प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है."

राजभर ने कहा,"आरक्षण के लिए बोलते हैं कि आरक्षण खत्म होना चाहिए. आरक्षण खत्म करने से पहले जातिवाद तो खत्म करो. जब-जब गरीब अपना हक मांगता है, शिक्षा और रोजगार मांगता है, तब-तब ये सरकारें लोगों का ध्यान इधर-उधर कर देती हैं."

उन्होंने कहा,"राष्ट्रवाद की परिभाषा हमको समझाई जा रही है. जातिवाद खत्म होगा तभी देश सुरक्षित होगा. दंगा करने वाले लोग सरकार में हैं तो दंगा कहां से होगा. बुलंदशहर वाला मामला देखिए. अपराधी जेल से निकला तो बीजेपी वालों ने हार पहना कर स्वागत किया."

राजभर बोले,"योगी ने कहा था कि हनुमान जी दलित हैं, बाकी भगवानों की भी जाति बता देते. आजम खान वाला मामला देखिए उन्हें फंसाया जा रहा है. मिर्जापुर वाला देखिए पत्रकार को फंसा दिया गया. हिंदू-मुस्लिम को लड़ाकर राजनीति की जा रही है."

उन्होंने कहा,"मॉब लिंचिंग के नाम पर दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक ही क्यों मारा जा रहा है. हम अधिकार और सम्मान चाहते हैं. तीन प्रतिशत राजभर हैं प्रदेश में लेकिन एक दरोगा, सिपाही हमारी जाति का नहीं, ऐसा क्यों. अधिकार मांगना गुनाह है क्या?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget