एक्सप्लोरर

यूपी: योगी पर उनके ही मंत्री का आरोप, कहा- राम मंदिर मुद्दे पर गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ के एक निजी टेलीविजन चैनल को दिये गये इंटरव्यू में राम मंदिर मसले का समाधान 24 घंटे में निकाल देने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजभर ने मुख्यमंत्री पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया.

बलिया: भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राम मंदिर मसले को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बलिया जिले के रसड़ा स्थित आवास पर सोमवार को भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा.

योगी आदित्यनाथ के, एक निजी टेलीविजन चैनल को दिये गये इंटरव्यू में राम मंदिर मसले का समाधान 24 घंटे में निकाल देने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया.

राजभर ने सवाल किया कि भाजपा केन्द्र में अपने पांच वर्ष के शासन काल में राम मंदिर मसले का समाधान नहीं निकाल सकी तो योगी 24 घंटे में क्या कर लेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक में सरकार है, उसे राम मंदिर बनाने के लिये रोका किसने है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल इस पद के लिये उपयुक्त व्यक्ति हैं. फिर भी जनता मालिक है, वह जिसे चाहेगी वही प्रधानमंत्री बनेगा. हर व्यक्ति में गुण होता है, राहुल में भी है, जिस तरह वर्तमान समय में केंद्र सरकार चल रही है, राहुल भी उसी तरह सरकार चलाएंगे. प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाये जाने पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सम्भावनाओं को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रियंका वोट में कितना इजाफा करने में सफल होंगी, यह तो समय बतायेगा. लेकिन यह सही है कि प्रियंका के महासचिव बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है.

राजभर ने कहा कि भाजपा के साथ उनके दल के गठबंधन का 24 फरवरी आखिरी दिन होगा. उन्होंने भाजपा पर पिछड़े वर्ग को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि लोकसभा के आगामी चुनाव में सवर्ण तथा पिछड़े वर्ग के बीच राजनैतिक संघर्ष होगा और पिछड़े वर्ग सपा-बसपा गठबंधन के साथ होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget