एक्सप्लोरर

बिहार में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 879 हुई, राजधानी पटना में 17 केस

बिहार में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 879 हो गई है.बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 37430 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

पटना: बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नये मामले सामने आए. इसके बाद प्रदेश में संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 879 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि पटना में 17, खगडिया, पश्चिम चंपारण एवं जहानाबाद में 16-16, रोहतास में 13, नालंदा में 12, मधुबनी में चार, मुजफ्फरपुर में तीन, गोपालगंज, औरंगाबाद सारण, नवादा, शेखपुरा एवं समस्तीपुर में दो-दो तथा बांका, पूर्णिया, भागलपुर, सिवान, कटिहार, भोजपुर, मुंगेर, जमुई और लखीसराय में एक-एक शख्स के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. संजय ने बताया कि सोमवार देर रात कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए (बेगूसराय जिले में नौ, दरभंगा में दो और सुपौल में एक) मामले सामने आए थे.

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल छह मरीजों (मुंगेर, पटना, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढी जिले में एक-एक) की मौत हो चुकी है.बिहार के सभी 38 जिले अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 116 में सामने आए हैं।.इसके बाद पटना में 80, रोहतास में 72, नालंदा में 63, बक्सर में 56, बेगूसराय में 40, सिवान में 34, कैमूर में 32, मधुबनी में 30, पश्चिम चंपारण एवं खगडिया में 27—27, भागलपुर में 26, गोपालगंज में 22, जहानाबाद में 21, भोजपुर में 21, दरभंगा में 18, औरंगाबाद एवं नवादा में 15-15, पूर्वी चंपारण में 14, कटिहार, मुजफ्फरपुर एवं अरवल में 12—12, समस्तीपुर में 11, सहरसा, सारण एवं शेखपुरा में 10-10, मधेपुरा एवं किशनगंज में नौ-नौ, गया में आठ, सीतामढी एवं बांका में सात-सात, लखीसराय एवं सुपौल में पांच-पांच, अररिया, वैशाली एवं पूर्णिया में चार-चार, शिवहर में तीन और जमुई में एक मामला सामने आया है.

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 37430 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 383 मरीज ठीक हुए हैं. इस बीच भारत में अब रोजाना एक लाख टेस्ट करने की क्षमता है.भारत में इस समय 347 सरकारी लैब और 137 प्राइवेट लैब है जहां कोरोना का टेस्ट हो सकता है. अब तक कुल 18,54,250 टेस्ट किए का चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज

लॉकडाउन: संसाधन ना होने की वजह से रात में ही नोएडा से नई दिल्ली स्टेशन के लिए निकल गया परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget