एक्सप्लोरर

योगी के सीएम बनने के बाद स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हुए गुरु गोरखनाथ

गोरखपुर के सांसद रहे योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद यहां की विभूतियों को भी पहचान मिलने लगी है. उनके मुख्‍यमंत्री बनने के बाद सरकारी स्‍कूल के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया गया है. अब विद्यालयों के पाठ्यक्रम से गोरक्षपीठ भी जुड़ गई है.

गोरखपुर: गोरखपुर के सांसद रहे योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद यहां की विभूतियों को भी पहचान मिलने लगी है. उनके मुख्‍यमंत्री बनने के बाद सरकारी स्‍कूल के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया गया है. अब विद्यालयों के पाठ्यक्रम से गोरक्षपीठ भी जुड़ गई है. कक्षा 6, 7 और 8 के पाठ्यक्रम में बाबा गोरखनाथ, बाबा गंभीरनाथ समेत कालजयी उपन्‍यासकार मुंशी प्रेमचंद, देश की आजादी के लिए हंसते हुए फांसी पर झूल जाने वाले शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद बंधू सिंह को शामिल किया गया है. नए घर में शिफ्ट हुए मुलायम सिंह, पूजा-पाठ के बाद किया गृह प्रवेश, देखिए तस्वीरें परिषदीय विद्यालयों के किताबों का कलेवर पूरी तरह से बदल दिया गया है. किताबों की रंगीन छपाई आकर्षक लग रही है. वहीं पाठ्यक्रम में गुरु गोरखनाथ, बाबा गंभीरनाथ, स्वामी प्रणवानंद, शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, क्रांतिकारी बाबू बंधू सिंह की जीवनी को शामिल किया गया है. योगी के सीएम बनने के बाद स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हुए गुरु गोरखनाथ गोरखपुर के बीएसए भूपेन्‍द्र नारायण सिंह ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक की 8,36,957 से अधिक किताबें मंगाई जा चुकी है. इन किताबों को बीआरसी केन्‍द्रों के माध्‍यम से विद्यालयों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हमारे यहां परिषदीय विद्यालयों के साथ प्राइमरी, अपर प्राइमरी, एडेड विद्यालय हैं. इस साल पाठ्यक्रम में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. गुरु गोरखनाथ को इस साल से कक्षा छह के ‘महान व्यक्तित्व’ पुस्तक में शामिल किया गया है. यूपी के पुलिस थानों में अब अफसरों की तैनाती का बन गया है नया फार्मूला पुस्तक में पाठ छह के रूप में गुरु गोरखनाथ की जीवनी को जगह दी गई है. बीएसए भूपेन्‍द्र नारायण सिंह ने बताया कि पुस्‍तकों के साथ स्‍कूल ड्रेस, कॉपी-किताब, बस्‍ते, जूते-मोजे के साथ अन्‍य जरूरी सामान 15 जुलाई के पहले विद्यालयों पर उपलबध करा दिया जाएगा. योगी के सीएम बनने के बाद स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हुए गुरु गोरखनाथ उन्‍होंने कहा कि यहां की महान विभूतियों को पाठ्यक्रम में शामिल करने से बच्‍चे यहां के महान लोगों के बारे में जान सकेंगे. इससे उनके बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि होगी. इसी किताब में गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के महान क्रांतिकारी बाबू बंधू सिंह की जीवनी भी शामिल की गई है. इसके अलावा बच्‍चों को आल्‍हा-उदल, रानी अवंतीबाई के बारे में भी जानकारी प्राप्‍त करेंगे. ईद से पहले भाईचारे की अनूठी मिसाल: हिंदू को मुस्लिम और मुस्लिम को हिंदू ने दी किडनी कक्षा 6 में पिछले साल 32 अध्‍याय थे. लेकिन, इस बार बढ़कर 38 अध्‍याय हो गए हैं. इसके अलावा बच्‍चे नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय और पूर्व राष्‍ट्रपति एपीजे अब्‍दुल कलाम को भी पढ़कर उनके बारे में जान सकेंगे. कक्षा आठ की ‘महान व्यक्तित्व’ पुस्तक में भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक एवं योगीराज गंभीरनाथ के शिष्य स्वामी प्रणवानंद की जीवनी को भी रखा गया है. नई किताबों के हर पाठ पर क्यूआर कोड अंकित है. इसको स्कैन कर शिक्षक उस पाठ से जुड़ी सामग्री मोबाइल पर तुरंत प्राप्त कर सकेंगे. पाठ से जुड़ा वीडियो भी स्कैन करने से उपलब्ध हो सकेगा. जिन विद्यालयों में प्रोजेक्टर की व्यवस्था है, वहां पढ़ाई और आसान हो सकेगी. किताबों को बीआरसी केंद्रों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget