एक्सप्लोरर

सीएम योगी की बैठक में मोबाइल की मनाही, लेखपालों को लैपटॉप देने के लिए बुलाया, मोबाइल बाहर रखवाया

इन दिनों सीएम योगी के कार्यक्रम में मोबाइल ले जाने पर मनाही है. लेखपालों को लैपटॉप देने के लिए बुलाया गया था लेकिन उनके मोबाइल भी बाहर ही जमा करा लिए गए.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत बुधवार को लेखपालों को लैपटॉप वितरित करते हुये कहा कि डिजिटलीकरण और कम्यूटरीकरण से राजस्व विभाग को मजबूत आधार मिलेगा. लोकभवन सभागार में राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत लखनऊ मंडल के 21 लेखपालों को प्रतीकात्मक तौर पर लैपटॉप वितरित करने के बाद अपने संबोधन में योगी ने कहा कि राजस्व से जुड़ी छोटी-छोटी घटनाएं विवाद का कारण बनती हैं, जो कभी-कभी उपद्रव और दंगों का रूप ले लेती हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटलीकरण और कम्यूटरीकरण से राजस्व विभाग को मजबूत आधार मिलेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन-चार दिनों में प्रदेश के सभी लेखपालों को लैपटॉप उपलब्ध करा दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही संगठित अपराध पर भी अंकुश लगाया जा सकता है. ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत लेखपालों को पहले स्मार्ट फोन वितरित किया गया था और अब लैपटॉप वितरित किया जा रहा है.

सीएम ने कही ये खास बात

योगी ने कहा कि लेखपालों के पास लैपटॉप होने से आय, जाति, निवास जैसे प्रमाणपत्रों के अलावा उन सेवाओं में भी तेजी आएगी, जहां उनकी रिपोर्ट की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व परिषद में सिर्फ नाम परिवर्तित करने के लिए लोगों को महीनों तक और कई बार सालों तक भटकना पड़ता है. इस योजना के पूरे हो जाने पर जनता को सुविधा मिलने के साथ ही लेखपालों के कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी. उन्होंने कहा कि सिर्फ स्मार्ट फोन और लैपटॉप से ही नहीं, बल्कि लेखपालों के कार्यों में भी स्मार्टनेस दिखनी चाहिए.

मोबाइल रखवाए बाहर

लेखपालों के इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों के मोबाइल फोन बाहर ही रखवा लिए गए. अधिकारियों के साथ साथ लेखपालों के फोन भी बाहर ही जमा करा लिए गए. आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक और समीक्षा बैठक में भी मोबाइलों को बाहर ही रखने का निर्देश दिया हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
आतंकियों का महिमामंडन करने वाली किताब के मामले में FIR, प्रकाशक के सभी ठिकानों पर छापा
आतंकियों का महिमामंडन करने वाली किताब के मामले में FIR, प्रकाशक के सभी ठिकानों पर छापा
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget