एक्सप्लोरर

2019 के लिए बीजेपी के साथ सम्मानजनक समझौता हुआ, सिर्फ घोषणा बाकीः नीतीश कुमार

आज सीएम नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि बीजेपी के साथ चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर सम्मानजनक समझौता हो गया है सिर्फ घोषणा बाकी है.

नई दिल्लीः 2019 चुनावों के लिए बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही कवायद का नतीजा क्या होगा इसको लेकर आज सीएम नीतीश कुमार ने साफ संकेत दिए हैं. सीएम नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि बीजेपी के साथ चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर सम्मानजनक समझौता हो गया है सिर्फ घोषणा बाकी है. हालांकि, नीतीश ने इस ओर इशारा नहीं किया कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने के आसार हैं. इसके अलावा नीतीश ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रशांत किशोर के जेडीयू में शामिल होने पर खुशी ज़ाहिर की और कहा कि इनके साथ आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

जेडीयू में शामिल हुए 'इलेक्शन गुरू' प्रशांत किशोर

बिहार में गठबंधन सरकार में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काफी समय से गठबंधन से अलग होने के संकेत देती आ रही है जिसके चलते भी सीट बंटवारे को लेकर जेडीयू और बीजेपी फंसी हुई नजर आ रही थीं लेकिन आज नीतीश कुमार के इस बयान से ऐसा लगता है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे को लेकर सही दिशा में बात आगे बढ़ रही है.

पिछले महीने खबरें आई थीं कि बीजेपी बिहार में 40 सीटों में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. उसके बनाए गए ड्राफ्ट के मुताबिक 12 सीटें जेडीयू को मिलनी चाहिए, रामविलास पासवान की पार्टी को छह सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 2019 चुनावों के लिए 2 सीटें मिलनी चाहिए. हालांकि उस समय जेडीयू ने कहा था कि सीट बंटवारे का ये ड्राफ्ट सही नहीं है और न ही सम्मानजनक है.

एक जेडीयू नेता ने कहा था कि खुद बीजेपी भी जानती है कि ये समझौता मानने योग्य नहीं है और दोनों पार्टियों के बीच सीटों का समान बंटवारा होना चाहिेए. दोनो पार्टियों को 17-17 सीटें मिलनी चाहिए और रामविलास पासवान की पार्टी बची छह सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

2014 के चुनावों में बीजेपी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी और एनडीए के पास कुल 31 सीटें आई थीं. जेडीयू उस समय एनडीए के साथ नहीं थी और उसने सिर्फ दो सीटों पर कब्जा जमाया था.

इसके अलावा आज रणनीतिकार प्रशांत किशोर औपचारिक रूप से जेडीयू में शामिल हो गए और पटना में नीतीश कुमार की मौजूदगी में प्रशांत किशोर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इलेक्शन गुरू प्रशांत किशोर के जेडीयू के साथ आने से भी जेडीयू को 2019 चुनावों के लिए अच्छी मजबूती मिलने की उम्मीद है. आपको बता दें कि ये वही प्रशांत किशोर हैं जिन्होंने 2014 चुनावों के लिए बीजेपी की जीत की इबारत लिखी थी.

जेडीयू में शामिल हुए 'इलेक्शन गुरू' प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

प्रशांत किशोर: जिनसे बिना पूछे नीतीश कुमार कोई फैसला नहीं लेते थे उनकी हुई 'घर वापसी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget