एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने कहा- NPR 2010 के आधार पर हो इसके लिए केंद्र को लिखी गई है चिट्ठी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि राजस्व मंत्रालय ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है. ये मंत्रालय बीजेपी के पास है. उन्होंने कहा कि पत्र में ये मांग की गई है कि एनपीआर 2010 के आधार पर कराया जाए.

पटना: चुनावी राज्य बिहार में विधानसभा से एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) नहीं लागू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इसके साथ ही एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) में संसोधन किया जाए, इसको लेकर भी एक प्रस्ताव पारित किया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एनपीआर 2010 के आधार पर कराया जाए, इसके लिए केंद्र को पत्र भेजा गया है.

नीतीश कुमार ने कहा कि राजस्व मंत्रालय की तरफ से एनपीआर को लेकर केंद्र को पत्र लिखा गया है और ये मंत्रालय बीजेपी के पास है. दरअसल, बिहार विधानसभा में आज सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर चर्चा हुई. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कई सवाल उठाए. इसके जवाब में मुख्यमंत्री बोलने के लिए खड़े हुए और विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ''मैं नेता प्रतिपत्र के साथ-साथ सभी की बातें सुन रहा था. 13 जनवरी को नेता विरोधी दल ने चर्चा की मांग की थी. मैं सीएए और एनपीआर चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं.''

सीएम ने आगे कहा, ''एनपीआर को लेकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र भेजा था. एनपीआर का काम 2010 से शुरू हुआ है. 2020 में जब इसकी जानकारी आई तो देखा गया इसमें कुछ नई चीज को जोड़ा गया .माता पिता के नाम के साथ साथ उनका जन्म और जन्म स्थान की जानकारी मांगी जाएगी. मुझे खुद नहीं पता मेरी मां का जन्मदिन कब है. बहुत कम लोगों को माता-पिता के जन्म की तारीख मालूम है. केंद्र सरकार को बिहार सरकार के द्वारा 15 फरवरी 2020 को पत्र लिखा गया है. पत्र में लिखा गया है कि एनपीआर 2010 के आधार पर कराया जाय.''

नीतीश कुमार ने कहा, ''किसी कन्फ्यूजन में मत रहिये. केंद्र को पत्र राजस्व विभाग के द्वारा भेजा गया है और राजस्व मंत्रालय बीजेपी के पास है. सारी बातचीत के बाद पत्र भेजा गया है.'' इसके बाद नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से अपील की कि प्रस्ताव को पारित किया जाए कि एनपीआर 2010 के आधार पर हो लागू हो यह प्रस्ताव पारित हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget