एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज के इस सवाल पर नीतीश कुमार ने सरका दिया माइक और उलझ गये सुशील मोदी

नीतीश कुमार की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से पूछा गया कि बिहार के विशेष राज्य के दर्जे पर उनका स्टैंड क्या है?

पटना: अमित शाह से मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद एक बार फिर नीतीश कुमार ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग तेज कर दी है. इस बीच सोमवार को नीतीश कुमार के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहद दिलचस्प वाकया हुआ. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीतीश कुमार की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री सुशीम मोदी से एबीपी न्यूज़ संवाददाता प्रकाश कुमार ने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर सवाल किया. इसका जबाव देते हुए उन्होंने उलझाया भी और बचाव भी किया.

एबीपी न्यूज के संवाददाता प्रकाश कुमार ने नीतीश कुमार से कहा कि आप विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं और बीजेपी आपके साथ है फिर डिप्टी सीएम सुशील मोदी आपके बगल में हैं वो इसपर कुछ क्यों नहीं कह रहे? इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील जी खामोश होने वाले नहीं हैं. चूंकि आप मुझसे पूछते रहते हैं इसलिए हम बोलते हैं और ये सुनते रहते हैं. आप जब इनसे पूछिएगा तो ये बोलेंगे.

आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद का दावा, एनडीए के कई MLA लालटेन की लौ बढ़ाने को हैं तैयार

इसके बाद नीतीश कुमार ने सुशील मोदी की तरफ माइक बढ़ा दिया. उनसे सवाल किया गया कि विशेष राज्य के दर्जे पर आपका क्या स्टैंड है. जबाव देते हुए सुशील मोदी ने उलझाया भी और बचाव भी किया. उन्होंने कहा, ''ऐसा है ये प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्यमंत्री जी का है. इसलिए इसके लिए अलग से आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करिएगा तो पूछिएगा.'' सुशील मोदी के जबाव पर नीतीश कुमार ने कहा, ''ये तो कमिटमेंट कर रहे हैं कि अलग से बात करिएगा तो बोलेंगे.'' फिर सवाल किया गया कि ये तो भाग रहे हैं. इस पर नीतीश कुमार ने कहा, ''इसका मतलब आप लोग के पास सवाल नहीं है. चलिए चाय पीजिए.''

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए डिटेन किया क्योंकि...', प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस की PC
CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस की PC, अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर क्या कहा?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget