एक्सप्लोरर

पटना को डुबोने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं, सख्त कार्रवाई की गई सिफारिश

पटना में आई बाढ़ की जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद से तय हो गया था कि बड़े अफसर भी इस त्रासदी के जिम्मेदार थे.नीतीश कुमार ने तय किया कि जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आई बाढ़ के बाद जांच सीमित का गठन किया गया था. जिसमें पाया गया कि पटना म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानि पीएमसी के कमिश्नर ने इसके लिए पहले से पुख्ता इंतजाम जैसे नालों की सफाई आदि नहीं करवाए. जिसके बाद  सीएम नीतीश कुमार ने उन पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुब्हानी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि सरकार ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद बुडको के एमडी और आईएएस अफसर अमरेंद्र कुमार सिंह और पीएमसी के कमिश्नर अनुपम सुमन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश मिला है.

आईएएस अमरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ डीओपीटी, गृह विभाग ,केंद्र सरकार को अनुशंसा की जाएगी जबकि आईआरएस अनुपम सुमन के खिलाफ वित्त मंत्रालय के पास कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. सरकार की तरफ से इन्हें दंड देने का फैसला लिया जा चुका है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल पिछले साल सितंबर में बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में तीन दिनों तक लगातार बारिश हुई. जिसका असर पूरे बिहार पर हुआ. इस बाढ़ के कारण पटना में रह रहे लोगों का जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया. साथ ही लोगों के घर में पानी भर गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा बिहार के विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया. इस समिति ने पटना में बारिश के कारण हुए जल जमाव का उपाय, नालों की सफाई, भविष्य में जल जमाव के उपाय पर चर्चा की.

जिम्मेदारी किसकी- ये बात आई सामने

पटना में नालों की सफाई, जल निकासी के लिए पंपों की मरम्मत आदि की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की है. पटना नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां नहीं की. साथ ही नालों की सफाई नहीं करवाई. जिसके कारण ये स्थिति बनी. पानी निकालने के की जिम्मदारी जिन अधिकारियों को दी गई थी उनमें तत्कालीन प्रबंध निदेशक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य अभियंता (जलापूर्ति ड्रेनेज एवं सीवरेज) भवानी नंदन, अधीक्षण अभियंता, रामचन्द्र प्रसाद और कार्यपालक सुदर्शन प्रसाद सिंह के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

Delhi Election Results: जानिए- उन तीन सीटों का हाल जहां 2015 में जीती थी बीजेपी

बर्थडे स्पेशल: संजय दत्त के इश्क में चूर टीना मुनीम को ऐसे मिला था अनिल अंबानी का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget