एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से पूछे 18 सवाल तो JDU ने भी दागे ये सवाल

तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए 18 सवाल पूछे. अब इसके जवाब में जेडीयू ने भी 18 सवाल RJD से पूछा है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी जनता दल युनाइटेड और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए 18 सवाल पूछे. अब इसके जवाब में जेडीयू ने भी 18 सवाल RJD से पूछा है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने आज प्रेस रिलीज जारी करते हुए 18 सवालों की सूची जारी की.

संजय सिंह ने कहा,'' कान खोलो, हजार बार सुन लो, चाहे लाख जोर लगाओ. छाती पीट-पीटकर कर भले चिल्लाओ. जनता का फैसला है भ्रष्टाचार हटाओ. अब आप दूसरे रास्ते से परिवार बचाओ." उन्होंने आगे कहा,'' तेजस्वी यादव जी पूरे संसार में ये शोर है कि आपके पूरे परिवार का करेक्टर क्या रहा है . देश का बच्चा-बच्चा ये जानता है कि आखिर लालू यादव जेल में क्यों हैं. देश का हर युवा ये समझता है कि बिना कोई धंधा-पानी किए आपने ये अकूत सम्पति कैसे कमाई. हर किसी के पास ये जानकारी है कि आपकी बहन-बहनोई के आवास पर क्यों ईडी,सीबीआई और आईटी ने छापेमारी की थी .''

संजय सिंह ने कहा,'' तेजस्वी यादव जी, ये बताने की कतई जरूरत नहीं है कि आप क्या है ? आपका परिवार क्या है ? आपलोगो के धंधे क्या रहे है ? दुनिया की नजर में आपके परिवार की क्या इमेज है ये भी बताने की जरूरत नहीं है.''

इसके बाद उन्होंने जेडीयू के तरफ से 18 सवाल पूछे जो नीचे दिए गए हैं.

1 - क्या शहाबुद्दीन, राजबल्लभ यादव, अरुण यादव जैसे कानून तोड़ने वाले लोग आपकी पार्टी से ताल्लुक नहीं रखते हैं? अरुण यादव पर बलात्कार का आरोप है और वो फरार है. वहीं शाहबुद्दीन पर हत्या का मामला चल रहा है और वो भी जेल में है. तेजस्वी जी, इसका जवाब है आपके पास ?

2 - क्या आपके पूरे परिवार के ऊपर भ्रष्टाचार के मामले नहीं चल रहे हैं ? आपके ऊपर रेलवे टेंडर मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, क्या जनता के सामने आप अपने इस घोटाले का जिक्र करेंगे ?

3 - क्या आपके पिता जी घोटाले के दोषी नहीं हैं? चारा घोटाला, रेलवे टेंडर घोटाला, अलकतरा घोटाला और ना जाने कितने घोटाले आपके पिताजी के नाम पर दर्ज हैं. आपको पब्लिक डोमेन में इन बातों का भी जिक्र करना चाहिए.

4 - क्या यह सच नहीं है कि आपके पिता जेल में हैं और वो भी रांची के होटवार जेल में है. ऐसे में आप को जनता के सामने यह बताना चाहिए कि वह किस अपराध का सजा भुगत रहे हैं ?

5 - तेजस्वी यादव ये बताये कि उनके परिवार ने 15 साल में से 10 साल संयुक्त बिहार के शासनकाल में क्या किया ? ना तो बिहार और झारखंड की जनता की बेरोजगारी दूर हुई, ना गरीबी दूर हुई, ना ही झारखण्ड विकास कर पाया. फिर 15 साल आपके परिवार ने क्या किया ?

6 - लालू यादव के शासन काल के दरम्यान संयुक्त बिहार में कितने कारखाने खुले ? कितने शिक्षण संस्थान खोले गए ? कितने उद्योग लगाए गए ? कितने कल-कारखाने खुले ? इन सवालों का जबाब दें.

7 - क्या लालू सरकार में लूट ,ह्त्या, नरसंहार, सुर्खियां नहीं बटोरती थी ? तेजस्वी यादव यह भी बताएं कितने नरसंहार हुए ? कितने लोग मारे गए ? कितने दंगे कराए गए ? इन तमाम सवालो का जनता के सामने जरूर जिक्र कीजिए .

8 - क्या आरजेडी में लोकतंत्र है ? दो नौसिखिया लोग पूरी पार्टी को अपने मुताबिक चला रहे हैं. बड़े नेता साइडलाइन हो चुके हैं और लालू यादव के दोनों पुत्र लगातार अपने वरिष्ठ नेताओं का अपमान कर रहे हैं .

9 - तेजस्वी यादव आप ईडी, सीबीआई और आईटी के पास बार हाजिरी लगाने क्यों जाते है ? क्या बताएंगे कि आप क्यों जाते हैं ?

10 - 'हकमार यादव' किस मुंह से अपराध और भ्रष्टाचार की बात करते हैं. ये समझ नहीं आता है. जिनके पिता जो खुद हजार करोड़ के चारा घोटाले का सजायाफ्ता हो. ये वही बात है कि चोर मचाये शोर. तेजस्वी यादव के सामने आज भी ये प्रश्न मुंह बाये खड़ा है कि आखिर 15 हजार करोड़ की सम्पति कहाँ से आई और इस अकूत सम्पति का स्रोत क्या है ?

11 - क्या आपने मैट्रिक स्तरीय शिक्षा हासिल की है ? फिर शिक्षा पर इतना ज्ञान क्यों देते है ?

12 - 1990 से 2005 तक में बिहार में कितने विश्वविद्यालय खुले ?

13 - 1990 से 2005 तक कितने उद्योग के लिए प्रोपोजल आये ?

14 - आपकी सरकार में कितने लोगों को रोजगार मिला था ? कम से कम ये बता दीजिये यादव समुदाय से कितने लोगो रोजगार दिए ?

15 - आप दोनों भाइयो के अलावा आपके दल में कितने लोग तरक्की कर पाए ?

16 - आप बताइए कि संयुक्त बिहार का विकास दर उस दरमियान कितना था ?

17 - राजद शासन काल मे कितने लोग पलायन कर गए ?

18 - क्या ये सच नही कि बिहार कही अपहरण होता था तो उस समय उनकी बरामदगी सीएम हाउस से होती थी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget