एक्सप्लोरर

सीएम नीतीश ने दिया निर्देश- पटना मेट्रो का काम जल्द शुरू हो, फरवरी में पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास

17 फरवरी 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी ने पटना मेट्रो परियोजना का शिलान्यास किया था. कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में पांच साल का समय लगेगा. इसमें कुल 13,365.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नीतीश कुमार ने इसका काम जल्द से जल्द शुरू किए जाने का निर्देश दिया.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रहने वालों लोगों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना मेट्रो का काम जल्द से जल्द शुरू किए जाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री के समक्ष नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद द्वारा पटना मेट्रो रेल परियोजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिये जाने पर नीतीश ने कहा कि पटना मेट्रो का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाय.

प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर से संबंधित भूमि अधिग्रहण की दिशा में भी उन्होंने जल्द से जल्द समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को पटना मेट्रो परियोजना से संबंधित अब तक की प्रगति से अवगत कराया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा और दूसरे अधिकारी उपस्थित थे.

बता दें कि इसी साल 13 फरवरी को केंद्रीय कैबिनेट ने पटना मेट्रो की योजना को मंजूरी दे दी थी. इसके तहत मेट्रो को दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे. पहला दानापुर से मीठापुर और दूसरा पटना रेलवे स्टेशन से न्यू आईएसबीटी तक होगा. सरकार के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में पांच साल का वक्त लगेगा. इसमें कुल 13,365.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे. 17 फरवरी को पीएम मोदी इसका शिलान्यास कर चुके हैं.

दानापुर कैंट से मीठापुर कॉरिडोर में बनेंगे 11 मेट्रो स्टेशन

सरकार के एक बयान के मुताबिक दानापुर कैंट से मीठापुर के बीच चलने वाली मेट्रो धनी आबादी वाले इलाकों को कवर करेगी. इसमें राजा बाजार, सचिवालय, हाई कोर्ट और लॉ यूनिवर्सिटी रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इस कॉरिडोर की लंबाई 16.94 किलोमीटर होगी. इसके तहत 11 मेट्रो स्टेशन बनेंगे. इसमें से आठ मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जिसकी लंबाई 11.20 किलोमीटर होगी.

पटना रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी कॉरिडोर में बनेंगे 12 मेट्रो स्टेशन

वहीं पटना रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी कॉरिडोर गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना यूनिवर्सिटी, राजेंद्र नगर, महात्मा गांधी सेतु, ट्रांसपोर्ट नगर और आईएसबीटी को कवर करेगा. इस कॉरिडोर की लंबाई 14.45 किलोमीटर होगी. इसके तहत 12 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इसमें तीन मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे जिसकी लंबाई 4.55 किलोमीटर होगी. पटना मेट्रो रेल के इस प्रोजेक्ट से शहर के 26.23 लाख आबादी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'जनता के हक में होगा सपा का PDA प्रणपत्र'
सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'जनता के हक में होगा सपा का PDA प्रणपत्र'
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, CM धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, CM धामी ने दी बधाई

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget