एक्सप्लोरर

बिहार: फरार पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने जब्त की संपत्ति

नीतीश सरकार में मंत्री रहीं मंजू वर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार पुलिस ने उनकी संपत्ति जब्त की है. पुलिस ने उनके घर ढोल बजाकर फरार होने का इश्तेहार भी चिपका दिया है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में बिहार पुलिस को मंजू वर्मा की तलाश है.

पटना: नीतीश सरकार में मंत्री रहीं और जेडीयू से निष्कासित नेता मंजू वर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. शनिवार को पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर पहुंच बिहार पुलिस ने कुर्की कर उनकी संपत्ति जब्त की. पुलिस ने ढोल बजाकर फरार होने का इश्तेहार भी उनके घर पर चिपका दिया है. सूत्रों के मुताबिक वह जल्द ही सरेंडर कर सकती हैं. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में बिहार पुलिस को मंजू वर्मा की तलाश है. उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने के कारण सुप्रीम कोर्ट भी बिहार पुलिस को फटकार लगा चुकी है. पूर्व मंत्री मंजू वर्मा आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहीं हैं. उनकी गिरफ्तारी को लेकर बेगूसराय के मंझौल कोर्ट ने इश्तेहार के साथ ही कुर्की-जब्ती के आदेश जारी किए थे. लगातार सुप्रीम कोर्ट की फटकार झेल रही बिहार पुलिस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ कुर्की-जब्ती के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था. इस मामले में कोर्ट ने मंजू वर्मा के खिलाफ धारा 82 और धारा 83 के तहत पुलिस को कार्रवाई का आदेश जारी किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ दिन पहले कोर्ट से मंजू वर्मा के खिलाफ इश्तेहार और कुर्की जब्ती का आदेश मांगा था. इस संबंद्ध में मंजू वर्मा के वकील ने कोर्ट को एक लिखित आवेदन देकर उन्हें फरार न मानते हुए उनके खिलाफ इश्तेहार और कुर्की जब्ती के आदेश पर रोक लगाने की अपील की थी. बिहार: फरार चल रहीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जारी किया कुर्की जब्ती का आदेश इस मामले में कोर्ट ने मंजू वर्मा के वकील की दलील को खारिज करते हुए यह आदेश जारी कर दिया था. बताते चलें कि आर्म्स एक्ट के मामले में मंजू वर्मा फरार चल रही हैं जबकि उनके पति इसी मामले में कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं और इस वक्त जेल में बंद हैं. अब बिहार पुलिस ने ढोल बजाकर उनके घर फरार होने का इश्तेहार लगा दिया है. इससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. मंजू वर्मा बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री थीं. इससे पहले बिहार के डीजीपी के एस द्विवेदी ने बयान दिया था कि मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास जारी है. उन्होंने कहा था कि एक अपराधी की तरह मंजू वर्मा पर कार्रवाई की जाएगी. जेडीयू ने इससे पहले गुरुवार को मंजू वर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था. मुजफ्फरपुर के आश्रयगृह में लड़कियों के यौन शोषण और बलात्कार के मामले में गिरफ्तार बृजेश ठाकुर की उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के साथ जनवरी से जून के दौरान कई बार बातचीत होने का खुलासा हुआ था. इसके बाद मंजू वर्मा ने बिहार सरकार के सामाजिक कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर एक रनवे के बंद होने से टिकटों के दामों में 86 फीसदी तक की बढ़ोतरी चिदंबरम का मोदी पर पलटवार, कहा- PM की यादाश्त कमजोर, गांधी परिवार ही नहीं, दूसरे भी बने हैं अध्यक्ष देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम तो फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- 'इस सरकार को...'
दिल्ली: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम तो फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- 'इस सरकार को...'
महाराष्ट्र के रायगढ़ में खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ में खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत
राजस्थान में गर्मी ने किया बेहाल! श्रीगंगानगर में तापमान 46 डिग्री, बारिश पर आया बड़ा अपडेट
राजस्थान में गर्मी ने किया बेहाल! श्रीगंगानगर में तापमान 46 डिग्री, बारिश पर आया बड़ा अपडेट
UP मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, मंत्री दानिश अंसारी बोले- 'योगी सरकार में मुस्लिम...'
UP मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, मंत्री दानिश अंसारी बोले- 'योगी सरकार में मुस्लिम...'

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण गर्मी से धधक रहा यूपी! वाराणसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश
भीषण गर्मी से धधक रहा यूपी! वाराणसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश
IPL 2026: रिंकू सिंह से सूर्यकूमार यादव तक बन सकते हैं नए कप्तान, अगले सीजन कई फ्रेंचाइजी इन्हें सौंप सकती है टीम की कमान
IPL 2026: रिंकू सिंह से सूर्यकूमार यादव तक बन सकते हैं नए कप्तान, अगले सीजन कई फ्रेंचाइजी इन्हें सौंप सकती है टीम की कमान
चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत
चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत
दिल्ली में कहर बरपा रही गर्मी! पारा 44 डिग्री के पार, 27 मई तक जारी हुआ ये अलर्ट
दिल्ली में कहर बरपा रही गर्मी! पारा 44 डिग्री के पार, 27 मई तक जारी हुआ ये अलर्ट
33 साल बाद अब कैसी दिखती हैं 'आंखें' की स्टारकास्ट? गोविंदा और चंकी पांडे समेत देखें इनकी तस्वीरें
33 साल बाद अब कैसी दिखती हैं 'आंखें' की स्टारकास्ट? गोविंदा और चंकी पांडे समेत देखें इनकी तस्वीरें
जयपुर: बच्चों के सामने पत्नी की पिटाई, मुंह पर थूकता दिखा पति, अनु मीणा सुसाइड केस में CCTV से खुले राज
जयपुर: बच्चों के सामने पत्नी की पिटाई, मुंह पर थूकता दिखा पति, अनु मीणा सुसाइड केस में CCTV से खुले राज
Bakrid 2026: बकरीद के लिए इस नस्ल के बकरे हैं सबसे अच्छे, जमकर खरीद रहे लोग
बकरीद के लिए इस नस्ल के बकरे हैं सबसे अच्छे, जमकर खरीद रहे लोग
Embed widget