एक्सप्लोरर

यूपी में नीति आयोग के गठन की तैयारी, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

यूपी में नीति आयोग के गठन की तैयारी चल रही है. यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस बात को स्वीकार किया है कि ऐसे प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है.

लखनऊ: केन्द्र सरकार की तरह उत्तर प्रदेश में नीति आयोग के गठन की तैयारी चल रही है. जल्द ही इसका पूरा प्रारूप बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुत किया जाना है. मुख्यमंत्री की ओर से कुछ सुझाव होंगे तो उसे भी शामिल किया जाएगा. उसके बाद इसे कैबिनेट में लाया जाएगा. वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. सूत्रों के अनुसार, इसके अर्न्तगत स्वास्थ्य सेवा में सुधार, शिक्षा, ग्रामीण विकास, किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य तय करने की योजनाएं शामिल की जानी हैं.

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस बात को स्वीकार किया कि केंद्रीय नीति आयोग से इस संबंध में एक प्रस्ताव आया है. उन्होंने कहा, "केन्द्र के नीति आयोग का प्रस्ताव आया था, उस पर विचार किया जा रहा है. प्रदेश का योजना आयोग तो पहले से ही संचालित हो रहा है. नीति आयोग के सुझाव को अभी पूरा पढ़ा जाना है."

उन्होंने बताया, "नीति आयोग और यूपी सरकार का एमओयू है, जिसका जॉइंट वर्किंग ग्रुप बना है. उसका अध्यक्ष मैं हूं. इसके अर्न्तगत योजना विभाग को और बेहतर बनाने का काम हो रहा है. नीति आयोग बनाने से पहले हर जिलों के हिसाब से इसकी कार्ययोजना अलग-अलग तैयार करनी पड़ेगी. अभी उनके सुझावों पर अध्ययन हो रहा है. अभी इसमें वक्त लगेगा."

सूत्रों के अनुसार, गठित होने वाले राज्य नीति आयोग में केन्द्र की तरह राज्य में उपाध्यक्ष व सदस्य बनाने के लिए दर्जनों विभाग के अधिकारी इसमें शामिल किए जाने के प्रस्ताव हैं.

गौरतलब है कि हाल में ही केन्द्रीय नीति आयोग का एक दल यूपी आया था. उसमें आयोग के अध्यक्ष अमिताभ कांत ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक करके राज्य के नीति आयोग के गठन पर जोर दिया था. इसके बाद से शासन स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर
'बीजेपी की चार सौ बीसी नहीं चलने देंगे 403 में', विधानसभा चुनाव को लेकर बोले अखिलेश यादव
'बीजेपी की चार सौ बीसी नहीं चलने देंगे 403 में', विधानसभा चुनाव को लेकर बोले अखिलेश यादव
आज काली पट्टी पहनकर अदालतों में उतरे दिल्ली HC के वकील, जानें क्यों
आज काली पट्टी पहनकर अदालतों में उतरे दिल्ली HC के वकील, जानें क्यों
गोरक्षपीठ में विधि विधान से नवरात्र के अनुष्ठान का शुभारंभ, CM योगी ने की कलश स्थापना
गोरक्षपीठ में विधि विधान से नवरात्र के अनुष्ठान का शुभारंभ, CM योगी ने की कलश स्थापना

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget