एक्सप्लोरर

एक बार फिर अमरोहा में NIA का छापा, आतंकी गुफरान की निशानदेही पर हो रही छापेमारी

एनआईए की टीम ने एक बार फिर अमरोहा में छापा मारा है. कुछ दिन पहले गुफरान नाम के संदिग्ध आतंकी को एनआईए ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था और अब उसी की निशानदेही पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है.

अमरोहा: एनआईए की टीम ने एक बार फिर अमरोहा में छापा मारा है. कुछ दिन पहले गुफरान नाम के संदिग्ध आतंकी को एनआईए ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था और अब उसी की निशानदेही पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है.

आपको बता दें कि एनएआईए 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है और 5 बार अमरोहा में छापा मारा जा चुका है. 25 अप्रैल को भी एनआईए की टीम ने अमरोहा में छापेमारी की थी.

अमरोहा का रहने वाला गुफरान दिल्ली से गिरफ्तार हुआ था. गुफरान से पूछताछ के बाद NIA की टीम अमरोहा के सैदपुर इम्मा गांव में पहुंची. पिछले साल दिसंबर में भी अमरोहा में 4 बार NIA की छापेमारी हो चुकी है जिसमें 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. गुफरान को मिलाकर अब तक पांच संदिग्ध आतंकी अमरोहा से गिरफ्तार हो चुके हैं. गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी ISIS से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

अमरोहा से मुफ्ती सुहेल नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था जिसके ऊपर आरोप था कि उसने ISIS मॉड्यूल का पूरा प्लान तैयार किया है और उसको एनआईए ने आईएसआईएस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड बताया था. मुफ़्ती सुहेल से हुई पूछताछ के बाद NIA ने अमरोहा जनपद के सैदपुर इम्मा गांव से वेल्डिंग का काम करने वाले शहीद और रईस नाम के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया. इसके बाद टीम ने अमरोहा के इस्लाम नगर के रहने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक इरशाद को भी गिरफ्तार किया था. इरशाद के ऊपर आरोप था कि वह आतंक के सामान वह अपने ऑटो से लाने ले जाने का काम करता था.

इसके बाद NIA की तहकीकात और गहरी होती चली गई और टीम ने हर उस जगह छापेमारी की जहां से आतंक का सामान खरीदा गया था. अपनी तफ्तीश के दौरान टीम अमरोहा के किराना व्यापारी के दुकान पर पहुंची और उसे लंबी पूछताछ की. उसके ऊपर आरोप था कि उसकी दुकान से मुफ्ती सोहेल ने गंधक पोटाश खरीदी थी. इसके बाद टीम ने कबाड़ी की दुकान पर भी छापेमारी की थी और पूछताछ के लिए एक कबाड़ी को दिल्ली अपने साथ ले गई थी. ऐसी खबर थी कि यहां से सोहेल ने उस रॉकेट लॉन्चर खरीदा था जिसकी वीडियो उसने अपने मोबाइल में बनाई थी.

इसके बाद टीम ने इस मामले में नौगांवा सादात थाना इलाके में ही आने वाले गांव बांसखेड़ी के रहने वाले मोहम्मद गुफरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे छोड़ दिया. लेकिन कुछ समय के बाद मोहम्मद गुफरान को आईएसआईएस माड्यूल का सरगना बता कर गिरफ्तार कर लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, त्र्यंबकेश्वर तालुका में बही सड़क, 50 गावों से टूटा संपर्क
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, त्र्यंबकेश्वर तालुका में बही सड़क, 50 गावों से टूटा संपर्क
दिल्ली-NCR के कई इलाकों तेज बारिश शुरू, लोगों को मिली उमस वाली गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-NCR के कई इलाकों तेज बारिश शुरू, लोगों को मिली उमस वाली गर्मी से मिली राहत
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget