एक्सप्लोरर

राष्ट्रीय महिला आयोग ने चिन्मयानंद मामले में खुद संज्ञान लिया, यूपी के डीजीपी को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने शाहजहांपुर की छात्रा के गायब होने के बाद इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी को नोटिस भेजा है और जल्द जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

नई दिल्लीः राष्ट्रीय महिला आयोग ने शाहजहांपुर की लॉ कॉलेज की छात्रा के बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण के आरोपों को गंभीरता से लिया है और इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी को नोटिस भेजा है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पूरे मामले पर डीजीपी से जवाब मांगा है. दरअसल शाहजहांपुर में लॉ कॉलेज की एक छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने कॉलेज के डायरेक्टर और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण, डराने-धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा ने अपने परिवार को जान का खतरा भी बताया है. 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर शारीरिक शोषण से संबंधित वीडियो डालने के बाद से छात्रा गायब है.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को इस मामले में जांच करने के लिए कहा है और विस्तृत रिपोर्ट आयोग को भेजने के लिए कहा है. आयोग ने डीजीपी से ये भी कहा है कि वो लड़की और उसके परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करे साथ ही इस बात को तय करे कि जांच बेहद तेजी से हो.

इतना ही नहीं बीजेपी के पूर्व सांसद चिन्मयानंद पर छात्रा के शारीरिक शोषण के आरोप और उसके गायब होने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. शाहजहांपुर में लॉ कॉलेज की एक छात्रा के लापता हो जाने के मामले को लेकर आ रही मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के एक समूह ने चीफ जस्टिस से सुओ मोटो (स्वत: संज्ञान) लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए एक याचिका दायर की है. वकीलों को कहना है वो उन्नाव मामले जैसा कोई दूसरा मामला नहीं चाहते.

इस मामले को लेकर विवाद बढ़ने के बाद चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है. शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस चन्नप्पा ने बताया था कि पूर्व केंन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 364 (हत्या करने के लिए अपहरण करना) और 506 (धमकाने) के तहत शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है.. पुलिस ने डीजी उत्तर प्रदेश के आदेश के बाद बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे. छात्रा के पिता ने इस संबंध में 25 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी. तहरीर के बाद पुलिस ने केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी.

वायरल वीडियो में क्या है दावा? वीडियो में छात्रा का कहना है कि एक संत ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर की है और उसी संत ने उसकी भी जिंदगी बर्बाद की है. उसके पास संत के खिलाफ सारे सुबूत हैं. उसका कहना है कि संत बेहद ताकतवर है और डीएम एसपी को जेब में रखता है. वीडियो अपलोड करने के बाद से छात्रा अचानक कॉलेज से लापता हो गई. हॉस्टल में रह रही छात्रा के लापता होने से परिवार सदमे में है और डरा हुआ है. बेटी के अचानक लापता होने पर परिजनों ने कॉलेज के प्रबंधक और पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने कैंसर से की पेपर लीक की तुलना, 'आज सरकार...'
राघव चड्ढा ने कैंसर से की पेपर लीक की तुलना, 'आज सरकार...'
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget