एक्सप्लोरर

नारी इंसाफ सेना ने कहा, पूर्ण शराबबंदी समर्थक को वोट देगी 'आधी आबादी'

बांदा: बुंदेलखंड में लंबे अरसे से नशा मुक्ति अभियान चला रही 'नारी इंसाफ सेना' (एनआईएस) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बिहार की नीतीश सरकार की तर्ज पर पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाले उम्मीदवारों के ही पक्ष में बुंदेलखंड की 'आधी आबादी' मतदान करेगी.

खुद को जवाबदेह मानने से कतरा रहा प्रशासन

एनआईएस की प्रमुख वर्षा भारतीय ने रविवार को कहा, "सूखे और आपदाओं से जूझ रहे बुंदेलखंड में नशे की लत भी एक आपदा बनकर आधी आबदी पर कहर बरपाती है. घर के आंगन से लेकर सड़क तक नशेड़ी पुरुष वर्ग महिलाओं के साथ हिंसा करते हैं, लेकिन राज्य सरकार या प्रशासन खुद को जवाबदेह मानने से कतरा रहा है." उन्होंने बताया, "एनआईएस बुंदेलखंड में आधी आबादी के बीच 'नशा मुक्ति अभियान' चलाकर जागरूकता पैदा कर रहा है. इस अभियान में बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर की करीब तीन सौ महिलाएं जुड़ी हैं, जो यहां पूर्ण शराबबंदी की पक्षधर हैं."

बुंदेलखंड में भी पूर्ण शराबबंदी की जरूरत बकौल वर्षा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वहां पूर्ण शराबबंदी कानून लागू कर आधी आबादी के साथ इंसाफ किया है. उत्तर प्रदेश विशेषकर बुंदेलखंड में भी पूर्ण शराबबंदी की जरूरत है, ताकि आंगन से लेकर सड़क तक आए दिन महिलाओं के साथ होने वाली 'बाह्य' और 'घरेलू' हिंसा में विराम लग सके. उन्होंने बताया कि सभी सात जनपदों में सात-सात महिलाओं का ग्रुप और उनके नियंत्रण के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण शराबबंदी समर्थक राजनीतिक दल के उम्मीदवार के पक्ष में आधी आबादी को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है.

नशा मुक्ति अभियान की बृहद सफलता वर्षा भारतीय ने बताया, "नशा मुक्ति अभियान की बृहद सफलता के लिए बांदा में पुष्पा त्रिपाठी, चित्रकूट में सुमन निषाद, महोबा में सुमन चौहान (गुलाबी गैंग), हमीरपुर में वर्तिका शिवहरे, जालौन में अंजू शर्मा, झांसी में मंजू कश्यप और ललितपुर जिले में रजनी बरार (भरतपुरा) को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है." उन्होंने बताया कि सभी समन्वयक विधानसभा क्षेत्रवार सह समन्वयक नियुक्त कर उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में पूर्ण शराबबंदी कानून बनाने के समर्थन में शपथ पत्र भरवाएंगी.

फतेहपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी चलाएंगी अभियान

उधर, 'गुलाबी नारी' संगठन फतेहपुर की प्रमुख हेमलता पटेल ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि उनका संगठन एनआईएस के नशा मुक्ति अभियान का पूरा समर्थन करेगा और वह खुद ऐसा ही अभियान फतेहपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी चलाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget