एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: कवाल कांड पर आज आयेगा फैसला, दोहरे हत्याकांड के बाद शुरू हुए थे 2013 में दंगे

मुजफ्फरनगर के बहुचर्चित कवाल कांड में आज कोर्ट का फैसला आएगा. ममेरे भाई रहे सचिन और गौरव के दोहरे हत्याकांड के मामले में मुजफ्फरनगर की एडीजे-7 कोर्ट आज सात आरोपियों को सजा सुनायेगी.

मुजफ्फरनगर: बहुचर्चित कवाल कांड में आज कोर्ट का फैसला आएगा. ममेरे भाई रहे सचिन और गौरव के दोहरे हत्याकांड के मामले में मुजफ्फरनगर की एडीजे-7 कोर्ट आज सात आरोपियों को सजा सुनायेगी. इस हत्याकांड के 5 आरोपी मुजफ्फरनगर जेल में बंद है जबकि दो आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है. कवाल कांड के बाद 2013 में मुजफ्फरनगर और शामली में सांप्रदायिक दंगे हुए थे.

मुजफ्फरनगर के मलिकपुरा गांव के सचिन और गौरव की कवाल गांव में 27 अगस्त 2013 को पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. हत्या के पीछे की वजह मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद होना भर था, लेकिन दोनों भाइयों की बेरहमी से की गई हत्या की बात इस हद तक बढ़ी कि मुजफ्फरनगर और शामली में दंगे की आग भड़क गई. दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों के खिलाफ जानसठ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था.

ट्विटर पर मायावती की एंट्री, जयंत चौधरी और तेजस्वी यादव बने फॉलोअर

प्रेमी युगल ने बुक की कैब, ड्राइवर को चाय पर बुलाया और फिर दिया इस वारदात को अंजाम

करीब साढ़े 5 साल की लंबी सुनवाई अब पूरी हो चुकी है. मुजफ्फरनगर की एडीजे-7 अदालत आज सात आरोपियों की सजा तय करेगी. इस केस के घटनाक्रम में मारे गये शाहनबाज के पिता सलीम ने भी मृतक गौरव और सचिन के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इस केस में एसआईटी जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई. गौरव और सचिन हत्याकांड में एसआईटी ने 2013 में अपनी चार्जशीट दाखिल की थी.

कवाल कांड का रिएक्शन था मुजफ्फरनगर और शामली के साम्प्रदायिक दंगे-

हत्याकांड का शिकार बना गौरव अपने मां-पिता का अकेला बेटा था. मलिकपुरा के निवासी गौरव के कालेज का रास्ता कवाल होकर जाता था. 26 अगस्त 2013 को उसकी बाइक रास्ते में मुजम्मिल से टकरा गई जिसके बाद इकठ्ठा हुई भीड़ ने बाइक पर सवार गौरव व सचिन को मार डाला. इस हत्याकांड के बाद आरोपी पक्ष के शाहनबाज की भी मौत हो गई थी. पुलिस की ढीली कार्यशैली के चलते मामला पंचायतों तक पहुंचा और फिर दोनो जिलों में दंगे शुरू हो गये. 65 से ज्यादा लोग इन दंगों में मारे गये और करीब 50 हजार लोग बेघर हो गये.

महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा शकुन पांडेय पति समेत गिरफ्तार

विवेक तिवारी मर्डर केस: कॉन्सटेबल प्रशांत की जमानत अर्जी पर कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget