एक्सप्लोरर

तीन लाख रूपये के लिए किया दोस्त का कत्ल, अपहरण के बाद नहर में फेंका शव

एक दोस्त ने महज 3 लाख रूपये के लिए अपने जिगरी दोस्त का कत्ल कर दिया. कत्ल से पहले शराब पीने के बहाने कातिल दोस्त ने उसका अपहरण किया और फिर गोली मारकर दोस्त को मार डाला. कत्ल के बाद मृतक का शव गंगनहर में फेंक दिया गया जिसे बरामद करने में पुलिस को 4 दिन लग गये.

मेरठ: एक दोस्त ने महज 3 लाख रूपये के लिए अपने जिगरी दोस्त का कत्ल कर दिया. कत्ल से पहले शराब पीने के बहाने कातिल दोस्त ने उसका अपहरण किया और फिर गोली मारकर दोस्त को मार डाला. कत्ल के बाद मृतक का शव गंगनहर में फेंक दिया गया जिसे बरामद करने में पुलिस को 4 दिन लग गये. दोस्ती में रूपये की एंट्री के साथ ही बिगड़ गये रिश्ते मेरठ के ईशापुरम् के निवासी फौजी अमित कुमार की इंचौली के नयागांव के प्रशांत राणा के बहुत पुरानी दोस्ती थी. दोनो एक-दूसरे के ऊपर जान छिड़कते थे. दो साल पहले व्यवसाय में नुकसान होने पर प्रशांत राणा ने अमित फौजी से मदद मांगी. अमित ने दरियादिली दिखाते हुए प्रशांत राणा को 3 लाख रूपये उधार दिये थे. लंबा वक्त निकल जाने के बाद भी प्रशांत जब उधार का पैसा लौटाने को तैयार नही हुआ तो दोनो के रिश्तों में दरार आने लगी. अमित फौजी रूपये वसूलने के बहाने प्रशांत के घर जाकर बैठ जाता था और पूरे-पूरे दिन वहीं जमा रहता था. प्रशांत को अमित के इस रवैये पर एतराज था. प्रशांत को शक था कि अमित उसकी पत्नी पर बूरी नजर रखता है. तीन लाख रूपये के लिए किया दोस्त का कत्ल, अपहरण के बाद नहर में फेंका शव ऐसे रची कत्ल की साजिश और फिर दिया अंजाम प्रशांत ने अमित की हरकतों को लेकर हल्का विरोध किया लेकिन कर्ज में डूबे होने की वजह से वह खुलकर विरोध नही कर पा रहा था. प्रशांत को लगने लगा कि अमित उसके परिवार में मुश्किलें खड़ी कर सकता है. इसलिए उसने अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची. उसने अमित को कत्ल करने की योजना बनाई और 23 अगस्त 2018 की देर शाम को उसे अंजाम दे डाला. प्रशांत ने अमित को शराब पीने के बहाने बुलाया और दोनो गाड़ी में बैठकर बहसूमा इलाके के रामराज में गंगनहर पर पहुंच गये. कार से निकलने के बाद प्रशांत ने अमित को तमंचे से गोली मारी और जब यह यकीन कर लिया कि वह मर गया है तो उसे नहर के किनारे ले जाकर नहर में बहा दिया. अमित की पत्नी ने हटाया हत्यारे के चेहरे से नकाब प्रशांत को यह यकीन था कि अमित के गायब होने का शक उस पर नही जायेगा और इसलिए वह अपने घर पर ही रहा. अमित की पत्नी ने अमित के गायब होने पर उसकी गुमशूदगी गंगानगर थाने में दर्ज कराई. चूंकि अमित और प्रशांत के बीच 3 लाख रूपये के लेन-देन की जानकारी अमित की पत्नी को थी इसलिए उसने पुलिस से यह शक भी जाहिर किया कि प्रशांत अमित की हत्या कर सकता है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रशांत को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अमित के शव की तलाश शुरू की. पीएसी और आरएएफ के गोताखोरों की मदद से अमित के शव को नहर में ढूंढा गया. आखिरकार 4 दिन की तलाश के बाद अमित का शव हस्तिनापुर इलाके की गंगनहर से आज बरामद कर लिया गया. एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि प्रशांत ने भी पूछताछ में 3 लाख रूपये के लेन-देन की बात स्वीकार की है. पुलिस के मुताबिक प्रशांत अमित के रवैये से आजिज आ गया था. कर्ज के चलते अमित उसके परिवार को तबाह करने पर तुला था. पुलिस ने प्रशांत को 24 अगस्त को जेल भेज दिया. वारदात के बाकी पहलुओं की जांच फिलहाल जारी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के धरने पर कांग्रेस नेता बोले, 'TMC बचती नहीं दिख रही, अब उनको राहुल गांधी...'
ममता बनर्जी के धरने पर कांग्रेस नेता बोले, 'TMC बचती नहीं दिख रही, अब उनको राहुल गांधी...'
Basti News: छेड़खानी करने वाले युवकों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! मनचलो ने कान पकड़कर मांगी माफी
बस्ती में छेड़खानी करने वाले युवकों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! मनचलो ने कान पकड़कर मांगी माफी
Kushinagar News: सीएम योगी ने कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, किसानों के लिए बताया फायदेमंद
सीएम योगी ने कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, किसानों के लिए बताया फायदेमंद
UP News: यूपी के 57 हजार गांवों में बने ग्राम सचिवालय, अब सुविधाओं के लिए तहसील-ब्लॉक के चक्कर खत्म
यूपी के 57 हजार गांवों में बने ग्राम सचिवालय, अब सुविधाओं के लिए तहसील-ब्लॉक के चक्कर खत्म

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Chenab-Beas Link Project: चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
Embed widget