एक्सप्लोरर

गोरखपुर: पार्किंग को लेकर हुए विवाद में बीजेपी नेता के भाई की पीट-पीट कर हत्‍या

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंधु उपेन्‍द्र नाथ सिंह के भाई सत्‍येन्‍द्र सिंह की पार्किंग विवाद में हत्‍या कर दी गई. हत्‍या का आरोप उनके पड़ोसी उमेश चन्‍द्र जायसवाल और उनके दो पुत्रों पर लगा है.

गोरखपुरः बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंधु उपेन्‍द्र नाथ सिंह के भाई सत्‍येन्‍द्र सिंह की पार्किंग विवाद में हत्‍या कर दी गई. हत्‍या का आरोप उनके पड़ोसी उमेश चन्‍द्र जायसवाल और उनके दो पुत्रों पर लगा है. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. घटना के समय वे अपने भाई से मिलने के लिए वहां पर आए थे. स्‍कूटी खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें उनकी जान चली गई.

गोरखपुर के कैण्‍ट इलाके के मोहद्दीपुर श्रीरामपुरम् कालोनी में बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री उपेन्‍द्र नाथ सिंह के किराए के मकान में रहते रहे हैं. उनके भाई सत्‍येन्‍द्र सिंह मोहद्दीपुर के विन्‍ध्‍यवासिनी पार्क में निरीक्षक के पद पर तैनात रहे हैं. सत्‍येन्‍द्र अपने भाई से मिलने के लिए मोहद्दीपुर उनके आवास पर मध्‍याह्न 12 बजे मिलने के लिए आए थे. उसी दौरान स्‍कूटी खड़ा करने को लेकर पड़ोसी उमेश चन्‍द्र जायसवाल और उनके दो पुत्रों से विवाद हो गया. मारपीट में सत्‍येन्‍द्र सिंह को गंभीर चोटें आ गई.

एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाया, वहां से उन्‍हें मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है. मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्‍ते में ही उनकी मौत हो गई. बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंधु उपेन्‍द्र नाथ सिंह के मकान मालिक ने बताया कि आवाज सुनकर वे लोग नीचे आए. पड़ोसी उमेश चन्‍द्र जायसवाल और उनके पुत्रों दोनों पु्त्र अभिषेक और रजत के साथ उनका विवाद हो गया. इसी दौरान पिता-पुत्र ने मिलकर गला दबाकर उनकी हत्‍या कर दी. सत्‍येन्‍द्र सिंह मूल रूप से देवरिया जिले रुद्रपुर के हल्‍दी बलिया गांव के रहने वाले थे.

घटना की सूचना मिलने के बाद बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अस्‍पताल पर जमावड़ा लगने लगा. दिनदहाड़े हुए विवाद के बाद बीजेपी किसान मोर्चा के मंत्री के भाई की गला दबाकर हुई हत्‍या की घटना से सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget