एक्सप्लोरर

मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने सीएम योगी से लगाई थी गुहार, पहले ही बताया था खतरा

यूपी के कुख्यात माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को जान का खतरा था और यह बात उसकी पत्नी ने सीएम योगी से भी कही थी. मुन्ना की पत्नी ने एनकाउंटर का भी अंदेशा जताया था. सीमा सिंह ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीएम से गुहार लगाई थी.

लखनऊ: यूपी के कुख्यात माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को जान का खतरा था और यह बात उसकी पत्नी ने सीएम योगी से भी कही थी. मुन्ना की पत्नी ने एनकाउंटर का भी अंदेशा जताया था. सीमा सिंह ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीएम से गुहार लगाई थी. सीमा ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मुन्ना बजरंगी को मुठभेड़ में ढेर करने की फिराक में है. मुन्ना की पत्नी ने एसटीएफ पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने कहा था, "मेरे पति की जान को खतरा है. यूपी एसटीएफ और पुलिस उनका एनकाउंटर करने की फिराक में हैं. झांसी जेल में मुन्ना बजरंगी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. कुछ प्रभावशाली नेता और अधिकारी मुन्ना की हत्या करने का षड्यंत्र रच रहे हैं." सीमा ने कहा कि जेल में ही उसके पति के खाने में जहर देने की कोशिश की गई थी. सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी रिकॉर्डिग है, जिसमें एक एसटीएफ अधिकारी जेल में ही मुन्ना बजरंगी को मारने की बात कह रहे हैं. इसकी शिकायत कई अधिकारियों और न्यायालय से की, लेकिन कहीं से भी सुरक्षा नहीं मिली. उसने कहा था, "सिर्फ पति ही नहीं, मेरे पूरे परिवार पर जान का खतरा है. मेरे भाई की हत्या 2016 में की गई, लेकिन पुलिस ने इस मामले में सिर्फ टालमटोल कर केस बंद कर दिया. इसके बाद हमारे शुभचिंतक तारिक मोहम्मद की भी हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस खाली हाथ बैठी रही. पुलिस जांच करने के बजाय परिवार के लोगों को परेशान कर रही है." सही साबित हुई बात मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मार कर हत्या कर दी गई. आज उसकी बागपत कोर्ट में पेशी होनी थी और इसी के लिए उसे झांसी से बागपत लाया गया था. कुख्यात सुनील राठी और विक्की सुनहेड़ा के साथ उसे तन्हाई बैरक में रखा गया था. बीएसपी के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के मामले में बागपत कोर्ट में मुन्ना की पेशी होनी थी. सुनील पहले रुड़की जेल में बंद था और वहां उसने अपनी जान का खतरा बताया था. उसने कोर्ट से बागपत जेल शिफ्ट करने की गुहार लगाई थी जिसके बाद उसे बागपत जेल शिफ्ट कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि सुनील ने ही मुन्ना की हत्या की है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना
दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget