एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने कुछ यूं किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, जानिए पूरा घटनाक्रम

मुंबई में सेक्स रैकेट चलाने वाली गैंग बकायदा वेबसाइट के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी. पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश कर इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

मुंबई: इंटरनेट एक ऐसा जरिया बन गया है जिससे घर बैठे ग्राहकों तक पहुंचना बेहद आसाना हो गया है. एक तरफ इसका फायदा जहां विकास के लिए हो रहा है वहीं अपराधी इसका गलत इस्तेमाल भी करने से नहीं चूक रहे हैं. इंटरनेट के जरिए अपराधी आसानी से अपराध को अंजाम दे रहे हैं. मुंबई पुलिस ने ऐसे ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो बाकायदा वेबसाइट बनाकर देह व्यापार का धंधा चलाते थे. इंटरनेट के जरिये सेक्स रैकेट चलाने वाले ये लोग वेबसाइट पर ग्राहकों के लिए मोबाइल नंबर देते थे और उस पर संपर्क करने के बाद देह का व्यापार किया जाता था.

मुंबई पुलिस को जब इस सेक्स रैकेट चलाने वाली गैंग और इस वेबसाइट का पता चला तो पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर फोन कर डील की. सेक्स रैकेट चलाने वाले इस गिरोह ने फोन पर दो लड़कियों के लिए 5000 में सौदा तय किया. गैंग के सदस्यों ने ग्राहक बनी पुलिस से एक हजार रुपये एडवांस पेटीएम करने के लिए कहा और पुलिस ने वैसा ही किया. एडवांस रुपये मिलने के बाद जैसे ही दो लोग लड़कियों को लेकर बोरीवली में तय स्थान पर आए तो पुलिस ने इन देह व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने देह के व्यापारियों के साथ आई दो लड़कियों को तो छोड़ दिया लेकिन पकड़े गये दो लोगों को पुलिस नें मुंबई के कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया. मुंबई पुलिस डिप्टी कमिश्नर अकबर पठान के मुताबिक पुलिस वेबसाइट के जरिए सेक्स रैकेट चलाने वाले इस गिरोह की अभी जांच में जुटी है. पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इस गैंग का जाल कहां तक फैला है.

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से मुंबई पुलिस मुंबई में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोहो के खिलाफ ज्यादा सख्त नजर आ रही है. हाल ही में मुंबई पुलिस ने कुछ और भी सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था. जिसमें मॉडल और टीवी की दुनिया से जुड़ी कुछ अभिनेत्रियां भी शामिल थीं.

ये भी पढ़ें

मेट्रो में महिला के सामने अश्लील हरकत करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार 'जय श्रीराम' के नारे से अखिलेश यादव को आया गुस्सा, पुलिस अधिकारी को मंच से फटकारा

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget