एक्सप्लोरर

इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इमरजेंसी सर्विस में न जोड़ने से लोगों को हो रही वर्क फ्रॉम होम में दिक्कत

इंटरनेट में तकनीकी खामी आने पर नहीं मिल पा रही है लोगों को मदद. लोगों की अपील, कहा इंटरनेट को भी इमरजेंसी सेवाओं में जोड़ा जाए.

मुंबई: देशभर में चल रहे लॉकडाउन की वजह से कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है. लेकिन इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इमरजेंसी सर्विस में न जोड़ने से लोगों को वर्क फ्रॉम होम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों के कर्मचारियों को पुलिस सडकों पर नहीं निकलने दे रही है.

वर्क फ्रॉम होम इस लॉकडाउन में तब ही मुमकिन है जब घर पर इंटरनेट ठीक काम कर रहा हो. कई सारे काम कर्मचारी घर बैठे ही इंटरनेट की मदद से निपटा सकते हैं. लेकिन दिक्कत तब हो जाती है जब इंटरनेट नहीं चलता या कोई तकनीकी खामी आ जाती है. ऐसे में लोग जब इंटरनेट कंपनियों के कॉल सेंटर से संपर्क करते हैं तो कंपनियां ग्राहकों के घर पर अपने कर्मचारी नहीं भेज पातीं हैं.

एक इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी में काम करने वाले टेक्नीशियन सौरभ मोरे ने एबीपी न्यूज को अपना अनुभव बताया. उसका कहना था कि वो मुंबई से नवी मुंबई के वाशी में एक ग्राहक की शिकायत पर उसके घर जाने के लिये निकला. मानखुर्द जंक्शन के पास पुलिस ने नाकेबंदी में उसे पकड़ लिया. उसे अपनी मोटरसाईकिल पर अपनी कंपनी का नाम और “इमरजेंसी सेवा” लिखा कागज चिपका रखा था. पुलिस ने उसे आगे नहीं जाने दिया. मोटरसाईकिल पर लगे कागज को फाड़ कर फेंक दिया और ये कहते हुए उसके साथ बदसलूकी की- “इंटरनेट नहीं मिलेगा तो कोई मर जायेगा क्या.”

मोरे की तरह ही कई ऐसे टेक्नीशियन हैं जो पुलिस के रोके जाने की वजह से मुंबई और आसपास के इलाके में उन लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे जिनके इंटरनेट किसी तकनीकी कारण से नहीं चल पा रहे हैं. इन लोगों की मांग है कि अगर सरकार वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना चाहती है तो फिर इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों को भी इमरजेंसी सेवाओं की लिस्ट में जोड़ा जाना चाहिये.

यहां पढ़ें

महाराष्ट्र: 3 दिन का नवजात Coronavirus से संक्रमित, पूरे राज्य में हालात बेहद गंभीर

जम्मू-कश्मीर: Covid-19 से लड़ाई को मास्क और गाउन बना कर फ्री में बांट रही हैं महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget