एक्सप्लोरर

अयोध्या का फैसला आने के बाद न जीत का जुनूनी जश्न, न हार का हाहाकारी हंगामा हो- मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अयोध्या फैसले को लेकर जीत का जुनूनी जश्न नहीं होना चाहिए और न ही हार का हाहाकारी हंगामा होना चाहिए, सभी को सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करना चाहिए.

प्रयागराजः अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले अहम फैसले से पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस फैसले को लेकर जीत का जुनूनी जश्न नहीं होना चाहिए और न ही हार का हाहाकारी हंगामा होना चाहिए. वो प्रयागराज में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में 10 दिनों तक चलने वाले हुनर हाट का उद्घाटन करने आए थे. नकवी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ' अयोध्या मामले जैसे संवेदनशील मुद्दे पर हमारा यही मानना है कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आता है, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए.'

जम्मू कश्मीर: जुमे की नमाज के लिए लगाए सभी प्रतिबंध हटे, जन-जीवन अभी भी प्रभावित

केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अयोध्या विवाद का फैसला आने वाला है, इसकी मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता हूं, क्योंकि मैं कोई भविष्य वक्त्ता नहीं हूं. उन्होंने कहा है कि ऐसे संवेदनशील मौकों पर जीत का जश्न नहीं होना चाहिए और हार का हाहाकार या हंगामा भी नहीं होना चाहिए. मुख्तार अब्बास नकवी ने देश वासियों को जीत के जुनूनी जंग और हार के हाहाकारी हंगामे से दूर रहने की नसीहत भी दी है.

अयोध्या का फैसला आने के बाद न जीत का जुनूनी जश्न, न हार का हाहाकारी हंगामा हो- मुख्तार अब्बास नकवी

बैंकॉक पहुंचे पीएम मोदी, कहा- देखेंगे कि RCEP में हितों को पूरी तरह से समायोजित किया जा रहा है या नहीं

वहीं हुनर हाट के बारे में उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में प्रथम 100 दिनों में ही उनके मंत्रालय ने देश के अलग अलग हिस्सों में 100 हुनर हब स्वीकृत किए हैं जहां दस्तकारों, शिल्पकारों, पारंपरिक खानसामों को मौजूदा जरूरतों के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनके हुनर को निखारा जाएगा. नकवी ने कहा कि पिछले तीन सालों में देश के प्रख्यात आर्थिक केंद्रों में आयोजित 12 से ज्यादा हुनर हाट के जरिए ढाई लाख से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं.

करतारपुर कॉरिडोर: इमरान खान के न्यौते पर पाकिस्तान जा सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, मांगी इजाजत

नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय अगले पांच वर्षों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में 100 हुनर हाट का आयोजन करेगा. आने वाले दिनों में दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, अहमदाबाद, देहरादून, पटना, इंदौर, नागपुर, रायपुर, हैदराबाद, पुडुचेरी, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, रांची, भुवनेश्वर, अजमेर आदि में हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा. मंत्री ने बताया कि अगला हुनर हाट दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर और मुंबई में 20 से 31 दिसंबर के बीच आयोजित होगा.

प्रयागराज में आयोजित हुनर हाट में देश के विभिन्न हिस्सों से 300 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार और खानसामे हिस्सा ले रहे हैं. साल 2019-20 के सभी हुनर हाट “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” विषय पर आधारित होंगे.

पंचकूला हिंसा की आरोपी हनीप्रीत को बड़ी राहत, पुलिस के कमजोर केस के कारण कोर्ट ने हटाई राजद्रोह की धारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget