एक्सप्लोरर

मुख्तार अब्बास नकवी बोले- अल्पसंख्यकों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है सेक्युलर सिंडिकेट

नकवी ने कहा कि दशकों से भारत के अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तीकरण का 'सेक्यूलर सिंडीकेट' ने अपहरण कर रखा था. वही ताकतें फिर सक्रिय होकर अल्पसंख्यकों को गुमराह करने की साजिश में लगी हैं.

लखनऊ: केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विरोधी दलों के महागठबंधन के प्रयासों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता के लिए 'जल बिन मछली' की तरह तड़प रहे 'भानुमती के कुनबे' की विकास विरोधी गतिविधि का पर्दाफाश हो रहा है. नकवी ने यहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि भानुमती का कुनबा जब से सत्ता से बेदखल हुआ है, जल बिन मछली की तरह सत्ता के लिए तड़प रहा है. उन्होंने कहा कि यह कुनबा नयी-नयी तोड़-मरोड़ कर पेश की गयी कहानियों के माध्यम से देश का माहौल नकारात्मक करने की कोशिश कर रहा है. उसकी विकास विरोधी गतिविधि का पर्दाफाश हो रहा है. नकवी ने कहा कि दशकों से भारत के अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तीकरण का 'सेक्यूलर सिंडीकेट' ने अपहरण कर रखा था. देश के अल्पसंख्यकों के सशक्तीकरण का जिन ताकतों ने अपहरण किया था, आज वही ताकतें फिर सक्रिय होकर अल्पसंख्यकों को गुमराह करने की साजिश में लगी हैं. उन्होंने कहा कि हम समाज के समावेशी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं. हमारे लिए विकास राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्र नीति है. मंत्री ने कहा कि उसी नीति पर केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारें काम कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget