एक्सप्लोरर

MP ट्रेन ब्लास्ट: आतंकी मॉड्यूल का कारतूस सप्लायर राघवेंद्र सिंह चौहान कानपुर से गिरफ्तार

कानपुर: मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुए ट्रेन ब्लास्ट से जुड़े गिरोह को कारतूस सप्लाई करने वाले शख्स को यूपी एटीएस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने नकली मोहरें भी बरामद की है.

बड़ी संख्या में कारतूस बरामद होना चिंता का विषय

7 मार्च को मध्य प्रदेश में हुआ ट्रेन ब्लास्ट यूपी एटीएस के लिए चिंता का सबब बना हुआ था क्योंकि इस गिरोह के पास से लगभग 700 कारतूस औऱ खोखे बरामद किए गए थे. इतनी बड़ी संख्या में कारतूस बरामद होना चिंता का विषय था.

आरोपी का नाम राघवेंद्र सिंह चौहान

इसी क्रम में यूपी एटीएस ने मंगलवार को कानपुर से कारतूस सप्लायर को गिरफ्तार किया. जिसके तार आंतकियों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं. आरोपी का नाम राघवेंद्र सिंह चौहान है जो थाना काकादेव के गीता नगर का रहने वाला है. खबरों के मुताबिक राघवेंद्र की गीता नगर में ही ''एलआरएस आर्म्स एंड एम्यूनिशन'' नाम से शस्त्र की दुकान है.

छानबीन में सामने आया एक बड़ा घपला

एटीएस के मुताबिक पहले गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद राघवेंद्र का नाम संदेह के घेरे में आया, जिसके बाद पुलिस ने उसके शस्त्र के दुकान की चेकिंग की. छानबीन में एक बड़ा घपला उनके सामने आया.

चेकिंग के दौरान पाया गया कि राघवेंद्र ने मेस्टन रोड स्थित खन्ना गन हाउस और सेवा गन हाउस नाम के शस्त्र विक्रताओं से कारतूस खरीदे तो लेकिन उन कारतूसों की एंट्री अपने स्टॉक रजिस्टर में नहीं की. और उन कारतूसों को अवैध रुप से बेच दिया.

आरोपी चौहान के पास से बरामद हुईं नकली मोहरें

इतना ही नहीं आरोपी राघवेंद्र सिंह चौहान के पास से नकली मोहरें भी बरामद हुई हैं. जिसके संबंध में जांच किया जा रहा है. नकली मोहरों के बरामद होने के बाद पुलिस यह जानने में जुटी हैं कि इन मोहरों का उपयोग आखिर कहां किया जा रहा था ? पुलिस के मुताबिक यह मोहरें कानपुर के जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी, बिलहौर के चिकित्साधिकारी, विभिन्न गन हाउस और शिक्षण संस्थाओं की हैं.

इसके साथ ही आरोपी के पास से एक सेल्स रजिस्टर बरामद हुआ है जो संदेह के घेरे में है. आरोपी राघवेंद्र सिंह चौहान को आज लखनऊ कोर्ट में पेश किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget