एक्सप्लोरर

MP: 'चरण पादुका योजना' विवादों में, कांग्रेस ने कहा- बांटे गए जूतों में कैंसरकारी कैमिकल, सरकार का इनकार

राज्य सरकार ने कांग्रेस के आरोपों को झूठा एवं बेबुनियाद ठहराते हुए कहा कि जिस लॉट के जूतों के सैंम्पल परीक्षण में इनर-सोल में ‘एजो डाइ’ की मात्रा अधिक पायी गई थी, उस लॉट के 2 लाख जूतों को रिजेक्ट किया जा चुका है.

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश सरकार की ‘चरण पादुका योजना’ अब राजनीतिक विवादों में घिर गयी है. उसके तहत तेंदूपत्ता बीनने वाले आदिवासियों को मुफ्त में जूते-चप्पल दिये गये. कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर आरोप लगाया है कि इस योजना के तहत 10 लाख आदिवासियों को बांटे गए जूतों के इनर सोल में स्किन कैंसर पैदा करने वाला हानिकारक रसायन ‘एजो डाइ’ मिला हुआ है.

राज्य सरकार ने दिया स्पष्टीकरण हालांकि, राज्य सरकार ने कांग्रेस के इन आरोपों को झूठा एवं बेबुनियाद ठहराते हुए कहा कि जिस लॉट के जूतों के सैंम्पल परीक्षण में इनर-सोल में ‘एजो डाइ’ की मात्रा अधिक पायी गई थी, उस लॉट के 2 लाख जूतों को रिजेक्ट किया जा चुका है. गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही पुरुष तेन्दूपत्ता संग्राहकों को अब तक 8.14 लाख जूतों का वितरण हुआ है और उनमें किसी तरह का खतरनाक रसायन नहीं था.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘चरण पादुका योजना’ की शुरुआत की थी गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ‘चरण पादुका योजना’ की शुरुआत छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इस साल 14 अप्रैल को एक आदिवासी महिला को अपने हाथों से मंच पर चप्पल पहनाकर की थी. इस योजना के तहत देश में तेंदूपत्ता बीनने वालों को चप्पलें एवं जूते दिये जाने हैं, जिससे वह जंगलों में आसानी से चल सकें. इसी के तहत मध्यप्रदेश में 19 अप्रैल से चरण-पादुकाएं दी जा रही हैं.

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जूतों के इनर सोल में केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान, चेन्नई की जांच में गंभीर बीमारी कैंसर की संभावना वाले ख़तरनाक रसायन ‘एजो डाइ’ के मिलने की पुष्टि पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है. उन्होंने एक प्रेस रिलीज में मांग की, ‘‘शिवराज सरकार आदिवासियों को कैंसर के ख़तरे से बचाने के लिय शीघ्र ही अब तक बांटे गये सारे जूते-चप्पलों को वापस बुलवाएं और सारे मामले की उच्चस्तरीय जांच करायें.’’ कमलनाथ ने कहा कि इस मामले में किसी बड़े भ्रष्टाचार एवं फ़र्ज़ीवाडे की बू आ रही है.

इसी बीच, मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की एक रिलीज में वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने बताया, ‘‘राज्य शासन ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों की सुविधा के लिये 18 लाख से अधिक जूते-चप्पल का वितरण किया है. ये जूते-चप्पल अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बाद ही बांटे गये हैं. इनमें स्किन कैंसर पैदा करने वाला हानिकारक रसायन नहीं था.’’ शेजवार ने कहा, ‘‘परीक्षण के लिये जो सैम्पल भेजे गये थे उसमें 2 लाख जूतों का लॉट इनर-सोल में ‘एजो डाइ’ की मात्रा अधिक पाये जाने पर रिजेक्ट किया जा चुका है. कम्पनी को अभी-तक किसी तरह का भुगतान नहीं किया गया है. कम्पनी को इनर-सोल बदलने के आदेश दिये जा चुके हैं. ’’

उन्होंने बताया कि जूते-चप्पलों की खरीदारी मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के माध्यम से ही की गई है. इनको बांटने के पहले गुणवत्ता का परीक्षण अनिवार्य रूप से दो प्रतिष्ठित संस्थाओं फुटवेयर डिजाईन एण्ड डेवलपमेन्ट इंस्टीट्यूट नोएडा और केन्द्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान चेन्नई से कराया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget