एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: एक हजार से ज़्यादा पुलिसकर्मी कराएंगे सेंट्रल युनिवर्सिटी का चुनाव, पहली बार होगा नोटा का विकल्प

सेन्ट्रल युनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए नामांकन के दौरान जमकर हंगामा हुआ था. उम्मीदवारों के समर्थकों ने इस मौके पर जमकर देसी बम फोड़े थे और दर्जनों राउंड हवा में गोलियां चलाईं थीं. बम और गोलियां चलने के दौरान युनिवर्सिटी कैम्पस से लेकर बाहर सड़कों तक अफरा - तफरी मची थी.

इलाहाबाद: पूरब का आक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे. युनिवर्सिटी के साथ ही इससे जुड़े सभी डिग्री कॉलेजों में भी शुक्रवार को ही मतदान होगा. युनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी और समाजवादी पार्टी की स्टूडेंट विंग समाजवादी छात्र सभा के बीच कडा मुकाबला होने की उम्मीद है.

नामांकन और दक्षता भाषण के दौरान हुई बमबाजी-फायरिंग और भगदड़ से सबक लेते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं. वोटिंग और काउंटिंग के दौरान किसी तरह के बवाल को रोकने के लिए आठ एडिशनल एसपी और अठारह डिप्टी एसपी समेत एक हजार से ज़्यादा पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके साथ ही दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ को भी लगाया जाएगा.

इलाहाबाद: एक हजार से ज़्यादा पुलिसकर्मी कराएंगे सेंट्रल युनिवर्सिटी का चुनाव, पहली बार होगा नोटा का विकल्प

मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा. अकेले युनिवर्सिटी कैम्पस में बीस पोलिंग सेंटर और चौवालीस बूथ बनाए गए हैं. वोटों की गिनती शाम सात बजे से शुरू होगी. आधी रात तक नतीजे घोषित होने की उम्मीद है. इस बार पांच प्रमुख पदों पर सत्ताइस उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि फैकल्टी प्रतिनिधि के लिए अट्ठाइस उम्मीदवार मुकाबले में हैं. इस बार मुख्य मुकाबला एबीवीपी और समाजवादी छात्रसभा के बीच है.

कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई और आइसा जैसे संगठन इस बार कमज़ोर नजर आ रहे हैं. इस बार के चुनाव में नोटा का भी विकल्प दिया गया है. युनिवर्सिटी के इतिहास में यह पहला मौका है, जब उम्मीदवारों के नाम के साथ ही नोटा का भी विकल्प होगा. चुनाव अधिकारी आरके उपाध्याय का दावा है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
कांग्रेस करेगी प्रशांत किशोर के साथ अलायंस? जनसुराज चीफ ने दिए ये संकेत
कांग्रेस करेगी प्रशांत किशोर के साथ अलायंस? जनसुराज चीफ ने दिए ये संकेत
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget