एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर लगा धोखाधड़ी का इल्जाम, पैसे लेकर इवेंट में नहीं की शिरकत

एसएसपी को दी गयी शिकायत में इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रमोद शर्मा ने आरोप लगाया है कि आयोजन के दिन सोनाक्षी के मैनेजर ने दो बार फ्लाइट की टिकट बदलवाई और कार्यक्रम शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक व्यक्ति ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनकी इवेंट कंपनी पर धोखाधड़ी और धमकी का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. पीड़ित ने एसएसपी मुरादाबाद को एक शिकायत की ही जिसमें पैसा लेने के बाद कार्यक्रम में न आने और फिर पैसा मांगने पर धमकी की बात कही गयी है. एसएसपी ने सीओ कटघर को जांच कर कार्यवाही के लिए निर्देश दिए हैं.

मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के शिवपुरी मोहल्ले के रहने वाले प्रमोद शर्मा एक इवेंट ऑर्गेनाइजर हैं. प्रमोद शर्मा के मुताबिक उनके द्वारा दिल्ली के श्री फोर्ट ऑडिटोरियम में 30 सितम्बर को इंडिया फैशन ब्यूटी अवार्ड का इंवेंट करवाया जाना था. जिसके लिए उन्होंने टैलेंट फ़्यूलन कंपनी के जरिये बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा को इनवाइट किया था. सोनाक्षी सिन्हा द्वारा कार्यक्रम में आने की सहमति देने के बाद एक करार भी हुआ था. प्रमोद शर्मा के मुताबिक इवेंट में हिस्सा लेने के बदले उनके द्वारा सोनाक्षी सिन्हा के एकाउंट में करार के मुताबिक पैसे भेजे गए साथ सोनाक्षी के लिए फ्लाइट की टिकट और दिल्ली में रुकने के लिए फाइव स्टार होटल में कमरे बुक कराए गए थे.

एसएसपी को दी गयी शिकायत में प्रमोद शर्मा ने आरोप लगाया है कि आयोजन के दिन सोनाक्षी के मैनेजर ने दो बार फ्लाइट की टिकट बदलवाई और कार्यक्रम शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. प्रमोद शर्मा के मुताबिक सोनाक्षी के न आने से इंतजार कर रही भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और आयोजन के लिए रखी गयी ट्रॉफियां छीन लीं.

सोनाक्षी के न आने के चलते कार्यक्रम रद्द करना और लाखों का खर्चा उनको अपनी जेब से भरना पड़ा. पुलिस को दी गयी शिकायत में प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा, टैलेंट फ़्यूलन पर सैंतीस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है.

प्रमोद शर्मा के मुताबिक पैसे वापस मांगने पर उनको धमकाया जा रहा है और दिल्ली से मुंबई के कई चक्कर लगाने के बाद भी उनको पैसे वापस नहीं दिए गए. एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में प्रमोद शर्मा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ ने बताया कि प्रमोद शर्मा की शिकायत पर उनके द्वारा सीओ कटघर को मामले की जांच सौंपी गई है. एसएसपी के मुताबिक शिकायती पत्र पर पहले दूसरे पक्ष से भी बातचीत की जाएगी और दोनों के बीच हुए करार को जांच में शामिल किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक आयोजन दिल्ली में होना था लिहाजा मामले की जांच किए बिना कुछ भी कहना संभव नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget