एक्सप्लोरर

अनंत कथाः अपराध की दुनिया के बेताज बादशाह अनंत सिंह कभी थे नीतीश कुमार के चहेते, अब आतंकी घोषित

बिहार के बाहुबली नेताओं में शुमार मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. अपने कारनामों के कारण चर्चा में रहे अनंत सिंह एक बार फिर कानून के घेरे में हैं.

नई दिल्लीः अपने बाहुबल के दम पर राजनीति में राज करने वाले अनंत सिंह की पहचान एक क्रिमिनल नेता के तौर पर की जाती है. अनंत सिंह की अलग-अलग पहचान है. अपने समर्थकों के बीच उनकी पहचान मसीहा के रुप में होती है तो विरोधी उनसे खौफ खाते हैं. खौफ ऐसी कि विरोध करने पर जिंदगी से हाथ धो देना पड़ता है. यही कारण है कि अनंत सिंह न सिर्फ अपने क्षेत्र या जिले बल्कि पूरे बिहार में कुख्यात हैं. समर्थक उन्हें 'छोटे सरकार' के नाम से पुकारते हैं.

मोकामा क्षेत्र से विधायक अनंत सिंह के कारनामे भी नाम की तरह अनंत है. उनके जुल्म के एक से बढ़कर एक किस्से हैं.

अनंत सिंह हमेशा किसी न किसी रूप में खबरों में बने रहते हैं. कभी सोनपुर मेले में सबसे महंगा घोड़ा खरीदने को लेकर तो कभी अपने बयान को लेकर. लेकिन, इस बार वह चर्चा में हैं अपने पैतृक घर से बरामद AK-47 और ग्रेनेड को लेकर.

लोकसभा चुनाव के दौरान ही ललन-अनंत के बीच बढ़ी थी दूरियां

अपने बहुबल के कारण चर्चा में रहे अनंत सिंह का इस बार सामना हुआ है मुंगेर लोकसभा के सांसद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेता ललन सिंह से. ललन सिंह ने मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया जिसके बाद अनंत सिंह ने उनके विरोध में अपनी पत्नी को कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतारा.

चुनावी प्राचर के दौरान दोनों नेताओं ने अपनी ताकत झोंकी. लेकिन जीत मिली ललन सिंह को. इसके पहले से ही दोनों के बीच रिश्तों में दरार पड़ गई थी. यही कारण है कि ललन सिंह अपने राजनीतिक विरोधी को पूरी तरह से चित कर देना चाहते हैं.

खुद अनंत सिंह इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि उनके खिलाफ ललन सिंह साजिश रच रहे हैं. अक्सर वह कैमरे के सामने आकर कहते हैं कि मैं अपने खिलाफ हो रहे ज्यादतियों को लेकर अमित शाह से भी गुहार लगाउंगा.

घर से बरामद हुआ AK-47

बिहार पुलिस को जानकारी मिली थी कि अनंत सिंह के पैतृक घर में जमीन के अंदर हथियार रखे गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने छापेमारी की और घर से AK-47 और ग्रेनेड बरामद किया. हथियार बरामदगी के बाद अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. यूएपीए के तहत मामला दर्ज होने का मतलब हुआ कि सरकार उन्हें आतंकवादी मानती है. इस मामले में गिरफ्तारी के बाद छह महीने तक जमानत नहीं मिल सकती है.

इससे पहले हत्या की सुपारी दिए जाने के आरोप में ऑडियो वायरल होने के मामले में विधायक का टेस्ट करवाया गया था. जिसकी रिपोर्ट का इंतजार पुलिस टीम कर रही है. अब हथियार मिलने से विधायक की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं.

हाल ही में बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के आवाज का नमूना लिया था. दरअसल, अनंत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी दी थी. इसका ऑडियो जब वायरल हुआ तो उनकी आवाज का नमूना लिया गया. हालांकि, अनंत सिंह ने हत्या की सुपारी मामले को लेकर साफ इंकार कर दिया है.

अनंत सिंह पर 50 से अधिक मामले हैं दर्ज

मोकामा से विधायक अनंत सिंह के खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज हैं. यह भी कहा जाता है कि अनंत सिंह ने 12 साल की उम्र में ही पहली घटना को अंजाम दिया था. इस घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपहरण, फिरौती, हत्या और बलात्कार के कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद अनंत सिंह अपराध की दुनिया में एक विख्यात और क्रूक चेहरा बन गया. लोगों को डराने के लिए अनंत सिंह का नाम ही काफी हो गया.

2005 में रखा राजनीति में कदम

अनंत सिहं ने साल 2005 में मोकामा से पहली बार चुनाव जीते. अपराध में राजनीति का लड़का लग जाने से इलाके में उनकी तूती बोलने लगी. हनक ऐसी कि किसी भी व्यक्ति में इतनी हिम्मत नहीं कि अनंत सिंह का विरोध कर दे.

लालू यादव की सरकार जाने के बाद राज्य में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने. सुशासन का वादा कर राज्य की कुर्सी तक पहुंचे नीतीश कुमार ने एक के बाद एक कई बड़े-छोटे अपराधियों पर शिकंजा कसा लेकिन अनंत सिंह को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई.

माना जाता है कि अनंत सिंह, नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक रहे हैं. इस कारण राज्य की पुलिस उन्हें बाला-बांक तक नहीं कर पाई. अनंत सिंह के हर कारनामे पर नीतीश कुमार ने चुप्पी साधे रखा.

अनंत सिंह के ऊपर दो बार जानलेवा हमला भी हुआ लेकिन वह बच निकले. नीतीश कुमार की सरकार में उन्हें दो बार गिरफ्तार भी किया गया. तीसरी बार गिरफ्तारी से पहले उन्होंने पुलिस को चकमा दे दिया और घर से फरारा हो गए.

अनंत-नीतीश के बीच दोस्ती का किस्सा

अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच दुश्मनी भले आज दिखने लगा है लेकिन दोस्ती के किस्से भी कुछ कम नहीं हैं. एक जनसभा के दौरान अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को चांदी के सिक्कों से तौल दिया था.

मांझी को दी थी धमकी

अनंत सिंह के आतंक का अंदाजा और नीतीश कुमार से करीबी होने का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्होंने जीतनराम मांझी को भी धमकी दे दिया था. जब अनंत सिंह ने मांझी को धमकाया था तब वह मुख्यमंत्री तो थे लेकिन नीतीश कुमार से बगावत कर चुके थे. इससे पहले अनंत नीतीश सरकार में मंत्री रहीं परवीन अमानुल्लाह को भी खुल्लेआम धमकी दी थी.

घोड़ा, बग्घी और सोने के शौकीन हैं अनंत सिंह

साल 2013 में अनंत सिंह उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने अपनी गाड़ी छोड़ बग्घी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे. इस बग्घी को काफी शानदार तरीके से डिजाइन करवाया गया था. खास बात ये है कि इस बग्घी में लाइट और म्यूजिक सिस्टम भी लगा हुआ था.

अनंत सिंह घोड़े के शौकीन माने जाते हैं. छुट्टियों के समय वह अधिकतर समय घोड़े के साथ बिताते हैं. उन्हें सोना पहनने का भी काफी शौक है. वह गले में सोने की मोटी चेन और हाथों में कड़ा पहनते हैं.

अनंत की अदालत में होती है सुनवाई

इलाके के लोग किसी भी घटना को लेकर पुलिस से पहले अनंत सिंह के पास जाते हैं. एक मामला तब सामने आया था जब बाढ़ बाजार से कुछ गुंडों ने एक व्यापारी का अपहरण कर लिया था.

इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर पाई और मामला अनंत सिंह के पास गया. अनंत सिंह ने अपने गुर्गों के साथ कथित अपहर्ता के घर धावा बोल दिया. दोनों ओर से गोलीबारी हुई. अनंत जब धावा बोलने आया तो घोड़े पर सबसे आगे वही था और सिर पर सोने का मुकुट पहना हुआ था.

बिहार का बाहुबली विधायक अनंत सिंह फरार, घर से एके 47-ग्रेनेड बरामद होने पर UAPA के तहत केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget