एक्सप्लोरर

झांसी: नौकरी से निकालने पर 524 LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी, गैस एजेंसी मालिक समेत 7 गिरफ्तार

Jhansi Hindi News: झांसी में गैस संकट के बीच, बदमाशों ने BPCL डिपो से 524 LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चुरा लिया. पुलिस ने ट्रक मालिक के पूर्व ड्राइवर जावेद और उसके साथी ऋतिक को गिरफ्तार किया.

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण देश में उपजे गैस संकट के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बदमाशों ने भारत पेट्रोलियम (BPCL) डिपो के बाहर से 524 एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडरों से लदे एक पूरे ट्रक को ही पार कर दिया. 

हालांकि, झांसी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी किए गए सभी सिलेंडरों को समथर स्थित 'शिव गैस एजेंसी' से बरामद करते हुए एजेंसी मालिक सहित 7 आरोपियों को धर दबोचा है.

नौकरी से निकाले जाने की खुन्नस में रची गई साजिश

पुलिस की गहन जांच में खुलासा हुआ है कि इस वारदात को किसी पेशेवर गिरोह ने नहीं, बल्कि ट्रक मालिक के पुराने ड्राइवरों ने ही अंजाम दिया था. सीपरी बाजार निवासी ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल का यह ट्रक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के प्लांट से अटैच है. नीरज ने अपने पुराने ड्राइवर जावेद को हाल ही में नौकरी से निकाल दिया था. जावेद के कुछ रुपये भी नीरज पर बकाया थे.

इसी बात से खफा जावेद ने मालिक को आर्थिक चोट पहुंचाने और रातों-रात अमीर बनने की नीयत से अपने एक अन्य साथी और पूर्व ड्राइवर ऋतिक के साथ मिलकर इस खौफनाक चोरी की रूपरेखा तैयार की.

होली की छुट्टी का उठाया फायदा

2 मार्च (चोरी का दिन): घटना वाले दिन प्लांट से ट्रक में 524 सिलेंडर लोड किए गए थे. होली के त्योहार के कारण मौजूदा ड्राइवर राजकुमार ट्रक को प्लांट के बाहर ही खड़ा करके अपने घर चला गया. इसी मौके की ताक में बैठे जावेद और ऋतिक ने ट्रक पार कर दिया.

13 लाख रुपये में बेचे सिलेंडर

दोनों आरोपी ट्रक को लेकर लगभग 80 किलोमीटर दूर समथर पहुंचे. वहां उन्होंने योजना के मुताबिक 'शिव गैस एजेंसी' के मालिक शुभांकर परिहार से संपर्क किया और सभी 524 सिलेंडर 13 लाख रुपये में ब्लैक में बेच दिए.

6 मार्च को लावारिस मिला ट्रक

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शातिरों ने खाली ट्रक को पारीछा के पास हाईवे किनारे लावारिस हालत में छोड़ दिया. 6 मार्च को पुलिस ने इसे बरामद किया और तभी से इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई.

पुलिस का बड़ा एक्शन और 12 लाख रुपये कैश बरामद

मामले की जांच कर रही पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए 'शिव गैस एजेंसी' पर छापा मारा. पुलिस ने वहां से न सिर्फ चोरी के सभी 524 गैस सिलेंडर बरामद किए, बल्कि इस पूरे रैकेट में शामिल गैस एजेंसी मालिक शुभांकर परिहार, ऋतिक, आमिर, सुमित, अभिषेक और सुरेंद्र सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सिलेंडर बिक्री के लगभग 12 लाख रुपये नकद और अवैध असलहे (तमंचा व कारतूस) भी बरामद किए हैं.

Input By : पुष्पेंद्र सिंह यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget