एक्सप्लोरर

इंसेफेलाइटिस से लड़ेगा ये एप, बगैर इंटरनेट कंट्रोल रूम को मिलेगी बीमार बच्‍चे की सूचना

इंसेफेलाइटिस से जंग लड़ने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कमर कस चुका है. जिला प्रशासन ने ‘स्‍टाप जेई-एईएस’ और ‘आर.बी.एस.के.’ नाम के दो ऐसे ऐप लॉच किए हैं, जो इंसे‍फेलाइटिस से जंग लड़ने में पूरी तरह से कारगर होंगे.

गोरखपुर: इंसेफेलाइटिस से जंग लड़ने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कमर कस चुका है. जिला प्रशासन ने ‘स्‍टाप जेई-एईएस’ और ‘आर.बी.एस.के.’ नाम के दो ऐसे ऐप लॉच किए हैं, जो इंसे‍फेलाइटिस से जंग लड़ने में पूरी तरह से कारगर होंगे.

ये ऐप एण्‍ड्रॉयड मोबाइल से डाउनलोड किए जा सकेंगे. लेकिन, बगैर इंटरनेट के भी ‘स्‍टाप जेई-एईएस’ ऐप के जरिए कंट्रोल रूम को एसएमएस से बीमार के बारे में सूचना मिल सकेगी. वहीं ‘आर.बी.एस.के.’ ऐप में ऐसे बच्‍चों से संबंधित डेटा उपलब्‍ध रहेगा. गांव की आशा और एएनएम को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा.

गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल कुमार ने जेई/एईएस के मामलों की रिपोर्टिंग के लिए एंड्राएड आधारित सूचना सेवा एप ‘स्टाप जेई/एईएस’ का लोकार्पण किया. लोकार्पण के दौरान उन्होंने कहा कि यह ऐप बिना इंटरनेट के काम करेगा. इस एप के माध्यम से गांव में कोई भी स्मार्टफोन यूज़र एप में दिये गए बटन को टच करने से ही सीधे एसएमएस भेजकर बुखार से पीड़ित किसी भी रोगी की जानकारी दे सकेगा.

एप का मैसेज सीधे नोडल अधिकारी/कन्ट्रोल रूम जाएगा. जहां से पीड़ित व्यक्ति के मोबाइल पर काल कर पते आदि के संबंध पूरी जानकारी करके तत्काल उस गांव के आशा और एएनएम को मौके पर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए भेजा जायेगा. जहां आशा और एएनएम मरीज की स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए जिला चिकित्सालय और निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्‍य केन्द्र पर एम्बुलेंस से भेजने की व्‍यवस्‍था करेंगी.

जेई/एईएस के रोगियों के लिए शुरूआती 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. इसलिए इस ऐप के माध्यम से केन्द्रीयकृत और समेकित ट्रैकिंग भी होगी. इस एप के माध्यम से सीएमओ कार्यालय और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को स्वचालित एलर्ट और अधिसूचनाएं मिलने से पीड़ित बच्चे की रिपोर्ट की लागातार निगरानी भी की जा सकेगी. मण्डलायुक्त ने एडी हेल्थ को निर्देश दिया कि एक सप्ताह तक गोरखपुर में इस एप का ट्रायल करने के बाद अच्छा कार्य होता है, तो इसे पूरे मण्डल में लागू किया जाएगा.

इस दौरान जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस एप को गूगल प्ले स्टोर से किसी भी स्मार्टफोन में आसानी से डाउन लोड कर इंस्टाल किया जा सकता है. मण्डलायुक्त ने आर.बी.एस.के. के साफ्टवेयर का भी लोकार्पण किया. यह साफ्टवेयर चिकित्सा, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के समन्वय के लिए बनाया गया है. इससे यह पता चलेगा कि कुल कितने बच्चों को आर.बी.एस.के. की टीम ने रेफर किया है, जो सी.एच.सी./पी.एच.सी. पर भेजे गये हैं.

इसकी जिम्मेदारी आर.बी.एस.के. (राष्‍ट्रीय बाल स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम) की टीम की होगी. जो बच्चे जिला अस्पताल भेजे गये हैं, उनकी सूचना सीएमएस के पोर्टल पर दिखेगी. इससे बच्चों का समुचित इलाज हो सकेगा. एप लांच के दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर एयरपोर्ट से धान खरीद और साड़ी वितरण तक... UP कैबिनेट में हुए ये 39 फैसले
जेवर एयरपोर्ट से धान खरीद और साड़ी वितरण तक... UP कैबिनेट में हुए ये 39 फैसले
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
धनौल्टी विधानसभा चेहरों की सीट, 2027 चुनाव में BJP की राह नहीं होगी आसान
धनौल्टी विधानसभा चेहरों की सीट, 2027 चुनाव में BJP की राह नहीं होगी आसान
जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने पर आशुतोष रांका ने कसा तंज, पूछा- इनको सलाह कौन दे रहा?
जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने पर आशुतोष रांका ने कसा तंज, पूछा- इनको सलाह कौन दे रहा?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget