एक्सप्लोरर

भाई को मुखाग्नि देने उन्‍नाव पहुंचे कुलदीप सेंगर, लोगों से कहा- मैं निर्दोष हूं जिऊंगा तुम्हारे लिए मरूंगा तुम्हारे लिए

मनोज सिंह सेंगर को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी.

उन्नावः उन्नाव बलात्कार मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आरोपी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर अपने भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे. पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें उन्नाव लाया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विधायक सेंगर और उनके भाई अतुल सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच उन्नाव के परियर घाट लाया गया. अंतिम संस्कार के लिए उन्हें पेरोल दी गई थी. अतुल ने मनोज के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी इस दौरान कुलदीप सेंगर वहां मौजूद थे.

मुखाग्नि देने के बाद दिल्ली पुलिस सेंगर और उनके भाई अतुल को लेकर वापस लौट गई. इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में विधायक समर्थक मौजूद थे. इस मौके पर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, विधायक बंबालाल दिवाकर, पंकज गुप्ता, अनिल सिंह और बृजेश रावत भी मौजूद थे.

भाई के शव को मुखाग्नि देने के बाद कुलदीप सेंगर रोने लगे. इस दौरान वहां मौजूद भीड़ से बोले मैं निर्दोष हूं और जिऊंगा तुम्हारे लिए मरूंगा तुम्हारे लिए. उन्होंने कहा कि खुद से न्याय करना अपराध है, अब न्याय पालिका पर सब छोड़ दिया है.

मनोज सिंह सेंगर को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी. वह इसी साल 28 जुलाई को रायबरेली में हुई सड़क दुर्घटना के मामले में आरोपी थे.

इस दुर्घटना में, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी जबकि उसकी रिश्तेदार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई थी.

साक्षी महाराज बोले, '6 दिसंबर से अयोध्या में शुरु होगा राम मंदिर का निर्माण'

ISIS का मुखिया Baghdadi मारा गया, अमेरिकी सेना से घिरने के बाद खुद को बम से उड़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है', कपिल सिब्बल का राजनाथ सिंह पर पलटवार
'जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है', कपिल सिब्बल का राजनाथ सिंह पर पलटवार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget