एक्सप्लोरर

मेरठ: आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने पत्नी और बेटी की हत्या के बाद खुदकुशी की

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके में जैद गार्डन के एक घर में इश्तियाक और उनका परिवार रहता था. इश्तियाक के 17 साल के बेटे की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी उसके बाद से पूरा परिवार तनाव में था.

मेरठ: उत्तरप्रदेश के मेरठ में आज कथित आर्थिक तंगी से चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के बाद सुसाइड कर ली. पत्नी और बेटी के शव कमरे में बेड पर मिले हैं जबकि घर के मुखिया की लाश फांसी पर लटकी हुई पुलिस ने बरामद की. इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

आज सुबह जब इश्तियाक के घर के लोग उसके घर के बाहर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. खटखटाने पर भी किसी ने आवाज नहीं दी. खिड़की से झांककर देखा तो अंदर का नजारा देखकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने इश्तियाक के शव को रस्सी से उतारा.

आपको बता दें कि मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके में जैद गार्डन के एक घर में इश्तियाक और उनका परिवार रहता था. इश्तियाक के 17 साल के बेटे की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी उसके बाद से पूरा परिवार तनाव में था. इश्तियाक के पिता अली हसन ने बताया कि तनाव के चलते बेटा और बहू में झगड़े होते थे और उनकी पोती अनस भी इन झगड़ों के चलते परेशान थी. बेटे की मौत के बाद से इश्तियाक शराब पीकर घर आता था. पत्नी सायरा से इश्तियाक के झगड़े की एक वजह शराब भी थी.

सुसाइड से पहले बहन को किया था फोन

घर के एक कमरे में सायरा और उसकी बेटी अनस के शव बेड पर पड़े मिले हैं. शुरुआती तफ्तीश के आधार पर पुलिस यह आशंका जता रही है कि पत्नी और बेटी को जहर देकर मार डालने के बाद इश्तियाक ने खुद भी आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार इश्तियाक ने आत्महत्या के पहले मुरादनगर में रह रही अपनी बहिन को भी फोन किया और उसे बताया कि मैं सायरा और अनस को लेकर जा रहा हूँ. मेरे बेटे को पाल लेना. इसके बाद ही इश्तियाक की बहिन ने अपने पिता को भाई के बारे में जानकारी दी. मगर जब तक घरवाले इश्तियाक के घर पहुँचे, तीनों की मौत हो चुकी थी. इश्तियाक का एक बेटा मुरादनगर में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है.

सुसाइड नोट में है आर्थिक तंगी का जिक्र एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें परिवार की आर्थिक तंगी का जिक्र है. प्रथमदृष्टया मामला पत्नी और बेटी की हत्या के बाद इश्तियाक के सुसाइड करने का लग रहा है. फॉरेंसिक टीम को मौके पर सबूत जुटाने के लिए लगाया गया है. वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के बाद जो भी सामने आएगा, कार्रवाई होगी.

स्मॉग की गिरफ्त में दिल्ली, ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी खतरनाक स्तर (500) के पार

उमा भारती ने कहा- रामजन्मभूमि के पास मस्जिद बनी तो असहिष्णु हो जाएंगे हिंदू, परमहंस ने दी आत्मदाह की धमक

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget