एक्सप्लोरर

सौरभ ने कुवैत में लगाई स्वर्ण पदक की हैट्रिक, मनु भाकर के साथ बनाया विश्व रिकॉर्ड

कुवैत में चल रही 11वीं एशियन एयर पिस्टल चैम्पियनशिप में एशियाड के गोल्डनबॉय रहे शूटर सौरभ चौधरी ने सोने के तमगों की हैट्रिक लगा दी है. व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीत चुके सौरभ ने टीम और मिक्स ईवेंट में भी सोना जीता है.

मेरठ: कुवैत में चल रही 11वीं एशियन एयर पिस्टल चैम्पियनशिप में एशियाड के गोल्डनबॉय रहे शूटर सौरभ चौधरी ने सोने के तमगों की हैट्रिक लगा दी है. व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीत चुके सौरभ ने टीम और मिक्स ईवेंट में भी सोना जीता है. बीते दो दिनों में सौरभ सोने के तीन तमगे जीत चुके हैं.

8 नवम्बर को कुवैत में आयोजित इस चैम्पियनशिप में अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए मेरठी शूटर सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में सोने का मैडल जीता था. सौरभ ने इस अंदाज को जारी रखते हुए 9 नवम्बर को टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता. इस स्पर्धा के बाद भी सौरभ का विजय रथ जारी रहा.

सौरभ ने मिक्स स्पर्धा में महिला शूटर मनु भाकर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया. इस स्पर्धा में उन्होने चीन की खिलाड़ी जोड़ी को मात दी. यूथ ओलिम्पक में चैम्पियन रहे सौरभ और मनु ने इस मैच में 485.4 अंक बनाये जबकि चीनी शूटर 477.9 अंक बना सके. मनु और सौरभ का स्कोर विश्व रिकॉर्ड है.

मेरठ के कलीना गांव के निवासी सौरभ का दिल पढ़ाई में नहीं लगता था. उनके कुछ साथी बागपत की बिनौली शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस के लिए जाते थे. उन्हें देखकर सौरभ ने भी शूटिंग में हाथ आजमाये और पिता की मंजूरी के बाद खेलना शुरू किया. सौरभ दिन भर शूटिंग रेंज पर प्रैक्टिस करते थे और रात में अपने घर पर.

घर में बने आमने-सामने के दो कमरों को जोड़कर सौरभ ने शूटिंग रेंज तैयार कर रखी है जहां वह आधी रात के बाद तक प्रैक्टिस किया करते थे. महज 16 साल की उम्र में ढाई महीने पहले सौरभ ने एशियाड में गोल्ड मैडल जीता था. कुवैत में सोने की तमगों की हैट्रिक लगाने वाले सौरभ की जीत पर पूरा गांव जश्न मना रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget