एक्सप्लोरर

पुलिस पर सवाल: एनकाउंटर का ये वीडियो हुआ वायरल, बदमाश बोला- और कुछ कहना है क्या?

किठौर थाना पुलिस ने शुक्रवार (11 जनवरी) की दोपहर लूट के मामलों में वांछित 15 हजार के ईनामी बदमाश आफताब को पुलिस एनकाउंटर में घायल कर दिया.

मेरठ: किठौर थाना पुलिस ने शुक्रवार (11 जनवरी) की दोपहर लूट के मामलों में वांछित 15 हजार के ईनामी बदमाश आफताब को पुलिस एनकाउंटर में घायल कर दिया. इलाके का गैंगस्टर आफताब अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देने निकला था. तभी पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में घायल आफताब और पुलिस के बीच बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

किठौर पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा जब इलाके में दोपहर को राउंड पर थे तभी सायफन चौकी के पास बाइक सवार दो संदिग्ध उन्हें घूमते दिखे. बदमाशों का जब पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी. एक खेत में बदमाशों की बाइक फंस गई और फायरिंग कर रहे बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया. घायल बदमाश का साथी मौके से फरार हो गया पुलिस घंटों कॉम्बिंग करती रही मगर उसका पता ना चल सका.

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि घायल बदमाश का नाम आफताब था और मौके से फरार उसके साथी का नाम हमजा है. एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश आफताब इलाके का गैंगस्टर है. उसके खिलाफ साल 2017 में डकैती के दो और चोरी का एक मुकदमा दर्ज है इस साल उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई जिसमें वह 15 हजार का इनामी था. आफताब इलाके का शातिर बदमाश है.

पुलिस पर सवाल: एनकाउंटर का ये वीडियो हुआ वायरल, बदमाश बोला- और कुछ कहना है क्या?

मुठभेड़ के बाद पुलिस पूछताछ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें बदमाश की जेब से जिंदा कारतूस निकालते हुए पुलिसवाले दिख रहे हैं. पास में तमंचा पड़ा है. इसी दौरान थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा बदमाश से पूछताछ करता है. पूछताछ के दौरान ही वह तस्दीक करते हैं कि पूरी घटना का वीडियो बन गया या नहीं. और अंत में बदमाश दरोगा जी से पूछता है कि कैमरे पर साहब और कुछ कहना है क्या? दिलचस्प बात यह है कि तमंचा और जिंदा कारतूस बदमाश के पास होने के बावजूद भी किसी पुलिसकर्मी ने बॉडी प्रोटेक्टर नहीं पहन रखा है.

इस वीडियो के साथ ही दो फोटो भी वायरल हुए हैं जिनमें से एक में घायल बदमाश अपनी मोटरसाइकिल के पास पड़ा है और उसके सीधे हाथ के पास तमंचा खुला हुआ रखा है. वीडियो में पुलिसकर्मी बदमाश के घायल पैर में सूखा कपड़ा बांधने की बात कह रहा है. दूसरे फोटो में बदमाश के घायल पैर में सफेद कपड़ा बंधा हुआ है और यह पोजिशन में तमंचा हाथ में लिए हुए है. सोशल मीडिया पर फोटो के साथ लिखे कमेंट में यह कहा जा रहा है पुलिस ने एनकाउंटर से पहले बदमाश को सब बताया हुआ था कि उसे फोटोसेशन के दौरान कैसे बातचीत और व्यवहार करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget