एक्सप्लोरर

शहीद के खिलाफ साध्वी का समर्थन बीजेपी सांसद को पड़ा भारी, ट्विटर पर हुए ट्रोल

शहीद हेमंत करकरे पर ट्वीट करके मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ट्विटर पर ट्रोल हो गए. उनके ट्वीट को लेकर लोगों ने भारी नाराजगी जताई.

मेरठ: मुंबई हमले में शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान के मामले में मेरठ के बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल का उतावलापन सामने आया है. राजेंद्र अग्रवाल ने प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर शहीद हेमंत करकरे के खिलाफ पोस्ट किया. मगर जब छीछालेदर हुई तो बीजेपी सांसद ने पोस्ट डिलीट करके कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट किसी ने दुरुपयोग किया है.

शुक्रवार सुबह से साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान जब सुर्खियां बना तो बीजेपी नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर अपने मोर्चे संभाल लिए. बीजेपी से मेरठ सांसद और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे राजेंद्र अग्रवाल भी साध्वी प्रज्ञा का समर्थन करते हुए ट्विटर पर दिखाई दिए. ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट में राजेंद्र अग्रवाल ने लिखा कि "शहीद हेमंत करकरे एटीएस के ऐसे प्रमुख थे जो आतंकवादियों का सामना करने के लिए बिना तैयारी के गए तथा जिनकी जीप आतंकियों ने छीन कर अपनी गतिविधि में उसका उपयोग किया"

राजेंद्र अग्रवाल शहीद हेमंत करकरे की क्षमताओं पर सवाल खड़ा करना चाहते थे. मगर राजेंद्र अग्रवाल के इस पोस्ट पर बवाल खड़ा हो गया. टि्वटर पर लोगों ने राजेंद्र अग्रवाल की आलोचना शुरु कर दी और उन्हें बुरा-भला भी कहा. कुछ ने तो गालियां तक देना शुरू कर दिया. इसके बाद राजेंद्र अग्रवाल ने हेमंत करकरे के बारे में किया गया पोस्ट डिलीट कर दिया. साथ ही एक अन्य पोस्ट करके उसमें लिखा कि 'हेमंत करकरे से संबंधित पोस्ट उन्होंने नहीं लिखा था किसी ने उनके ट्विटर हैंडल का दुरुपयोग किया है'

बीजेपी सांसद की सफाई पर भी सोशल मीडिया के ट्रोलर्स चुप नहीं रहे और उन्होंने बीजेपी संसद की जमकर खिंचाई की. इतना ही नहीं, उन्हें गाली-गलौज तक की. बीजेपी सांसद की सोशल मीडिया पर की गई आलोचना चर्चाओं में है. पार्टी से जुड़े सूत्र मानते हैं कि बीजेपी सांसद ने शहीद हेमंत करकरे पर किए गए साध्वी प्रज्ञा के बयान के समर्थन में जल्दबाजी कर दी और पार्टी का स्टैंड तक जानने की कोशिश नहीं की. हालांकि इस मामले में शुक्रवार देर शाम बीजेपी ने बयान जारी करके कहा कि शहीद हेमंत करकरे के बारे में दिया गया बयान साध्वी प्रज्ञा का खुद का निजी बयान है और इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget