एक्सप्लोरर

जिसे संवारने में लगे थे 86 करोड़ रुपये, मायावती ने वो बंगला खाली किया

बहनजी ने सरकारी घर ख़ाली करने से पहले भी दलित कार्ड ही खेलती रहीं. मायावती बख़ूबी जानती थीं कि यह फ़ैसला सुप्रीम कोर्ट का है.

लखनऊ: मायावती की महिमा अपरंपार है. वे कैसे, कब और क्या फ़ैसला कर लें किसी को नहीं पता रहता है. यहां तक की उनके करीबियों तक को नहीं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. लखनऊ के जिस बंगले में मायावती रहती थीं वह हमेशा रहस्य बना रहा. बीएसपी के बड़े नेताओं को भी घर के अंदर जाने की इजाज़त नहीं थी. मीडिया की पहुंच भी अंदर वाले दरवाज़े की सीढ़ियों तक ही रहती थी. सतीश चंद्र मिश्र जैसे नेता भी जूते चप्पल खोल कर ही अंदर जाते थे.

अखिलेश यादव जब मायावती के घर गए थे तब भी मुलाक़ात बाहर वाले कमरे में ही हुई थी. राष्ट्रपति उम्मीदवार बनकर प्रणब मुखर्जी जब मायावती से मिलने आए थे, तब भी ऐसा ही हुआ था. उसी बंगले का एक-एक कोना बेडरूम से लेकर टॉयलेट तक आज बहनजी ने मीडिया को दिखाया. वह भी इस सलाह के साथ, ''देख लो सब देख लो आप लोग, मैं यहां कैसे रहती थी.'' बंगले की चारदीवारी इतनी ऊंची बनी थी कि परिंदा भी पर न मार सके.

बहनजी ने सरकारी घर ख़ाली करने से पहले भी दलित कार्ड ही खेलती रहीं. मायावती बख़ूबी जानती थीं कि यह फ़ैसला सुप्रीम कोर्ट का है. हर हाल में उन्हें सरकारी बंगला खाली करना ही होगा. लेकिन बहनजी तो बहनजी हैं. कोई दांव खाली कैसे जाता. कोर्ट का फ़ैसला आते ही उन्होंने 13 मॉल एवेन्यू के बंगले पर कांशीराम मेमोरियल गेस्ट हाउस का बोर्ड लगवा दिया.

मायावती ने दावा किया कि पूर्व सीएम होने के नाते उन्हें 6 लाल बहादुर शास्त्री मार्ग का बंगला मिला है. उन्होंने इस घर की चाबी स्पीड पोस्ट से राज्य संपत्ति विभाग को भेज दी. लेकिन उनके इस दावे को योगी सरकार ने ख़ारिज कर दिया. पूर्व सीएम होने के नाते उन्हें दो सरकारी घर नहीं मिल सकता है. मजबूरी में उन्होंने किस्म-किस्म के ड्रामे के साथ अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया.

जिसे संवारने में लगे थे 86 करोड़ रुपये, मायावती ने वो बंगला खाली किया

मायावती ने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस किया फिर अपने घर को मीडिया के लिए खोल दिया. उन्हें पता था कि बंगला छोड़ने के बाद तो उसकी तस्वीरें जनता के सामने आ ही जाएंगी. जाते-जाते मायावती कांशीराम के नाम पर दलितों के सम्मान के नारे लगाने लगीं. कहने लगीं कि मैं तो इस घर के दो कमरों में ही रहती थी. बाक़ी घर में तो कहीं कांशीराम जी का म्यूज़ियम और लाइब्रेरी था. इसके बाद मीडिया के कैमरों के बीच मायावती अपने निजी घर में शिफ़्ट हो गईं.

13 माल एवेन्यू के सरकारी बंगले में मायावती 23 सालों से रहती थीं. इस घर में कांशीराम के साथ-साथ उनकी पर्स वाली मूर्ति भी लगी हुई है. इस बंगले को सजाने-संवारने में ही 86 करोड़ ख़र्च हो गए थे. सीएम रहते हुए नियम क़ानून को ताक पर रख कर उन्होंने एक और घर अपने नाम करवा लिया था.

मायावती ने कुछ सालों पहले बीएसपी की एक रैली में मंच पर ही लाखों के नोटों की माला पहन ली थी. इस पर बड़ा विवाद हुआ. देशभर में बहनजी का बड़ा विरोध हुआ. लेकिन उनकी राजनीति का अंदाज ही कुछ अलग है. इसीलिए अगले दिन उन्होंने बीएसपी ऑफ़िस में अपने नेताओं की बैठक बुलाई, फिर मंच पर जाकर नोटों की एक और माला पहन ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget