एक्सप्लोरर

मायावती की मुसलमानों से अपील, 'BSP को वोट दें, SP को देकर वोट बर्बाद नहीं करें'

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में पहले चरण की पोलिंग में एक हफ्ते से भी कम का वक़्त बाकी रह गया है ऐसे में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मुसलमान वोटरों को अपना वोट बर्बाद नहीं करने की नसीहत देते हुए बीएसपी की झोली भरने की अपील की है.

मायावती ने फर्रुखाबाद की चुनावी रैली में सीधे-सीधे मुसलमानों को मुखातिब करते हुए कहा कि वो अपना वोट बर्बाद नहीं करें. बीएसपी को वोट देने की अपील करती हुईं मायावती ने कहा, "मुलायम सिंह ने अपने छोटे भाई शिवपाल को अपमानित किया है और ऐसे में शिवापल इसका बदला लेंगे. इस तरह समाजवादी पार्टी जीतने वाली नहीं है इसिलए मुसलमान एसपी का समर्थक करके अपना वोट बर्बाद नहीं करें."

आपको बता दें कि इस चुनाव में शुरू से ही मायावती की नज़र मुस्लिम वोटों पर है और उन्होंने सूबे की सत्ता पाने के लिए दूसरी पार्टियों के मुकाबले मुसलमानों को सबसे ज्यादा 100 सीटें दी हैं.

यूपी में सात चरणों में मतदान हो रहे हैं और पहले चरण में 11 फरवरी को पोलिंग है.

अखिलेश सरकार पर हमला

इसके साथ ही मायावती अखिलेश सरकार पर जमकर बरसीं और कहा कि सूबे में असुरक्षा और आतंक का माहौल है. हाल ये है कि सूबे में बाहुबलियों को जेड और वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और इसमें केंद्र सरकार बराबर की शरीक है. उसने बाहुबलियों की सुरक्षा बढ़ाई है.

विकास के मुद्दे पर अखिलेश सरकार पर चोट करते हुए मायावती ने कहा है कि सूबे में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है और जो काम हुए हैं वो आधे अधूर हैं.

जनहित के मुद्दों पर सरकार की असफलता गिनाते हुए मायावती ने कहा कि इस सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया है और जो स्कीमें मेरी सरकार के दौरान शुरू की गई थीं उसी का नाम बदलकर आगे बढ़ाया गया है. ये सरकार कोई नई स्कीम लाने में नाकाम रही है.

कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस अपनी ग़लत नीतियों के कारण ही केंद्र की सत्ता से बाहर हुई है और अब उसकी नजर यूपी की सत्ता पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर वार, कहा- 'बदले की भावना से...'
जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर वार, कहा- 'बदले की भावना से...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget