एक्सप्लोरर

नोटबंदी पर मायावती ने कहा- केंद्र सरकार माफी मांगे, अखिलेश ने बताया नाकामयाब

बसपा ने कहा कि जिन सपनों और वादों के साथ नोटबंदी की गई थी, वे अब तक अधूरे हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी ने केंद्र से सवाल पूछा कि नोटबंदी का लाभ किसकी जेब में गया.

लखनऊ: केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा आठ नवंबर 2016 को लागू की गई 'नोटबंदी' के दो साल पूरे होने पर बहुजन समाज पार्टी ने मांग की है कि केन्द्र सरकार देश से माफी मांगे. बसपा ने कहा कि जिन सपनों और वादों के साथ नोटबंदी की गई थी, वे अब तक अधूरे हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी ने केंद्र से सवाल पूछा कि नोटबंदी का लाभ किसकी जेब में गया.

बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, 'नोटबंदी के सम्बन्ध में जो फ़ायदे केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जनता को गिनाये थे, उनमें से किसी भी उद्देश्य के आज दो वर्ष होने के बाद भी पूरा नहीं होने पर सरकार को लोगों से माफी माँगनी चाहिए. पूर्ण बहुमत की सरकार 'वादाखिलाफी की सरकार' के रूप में ही हमेशा याद की जायेगी.'

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा,"50 दिन मांगे थे और अब दो साल भी पूरे हो गये लेकिन जनता अभी भी इस सवाल का जवाब पाने का इंतजार कर रही है कि नोटबंदी से कारोबार के चौपट होने तथा बेकारी बेरोजगारी के बढ़ने के सिवाय और क्या मिला? अगर सरकार इसे सफल मानती है तो यह बताए कि इसका लाभ किसकी जेब में गया.'

संगीत सोम ने उठाई मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग, कहा- लक्ष्मीनगर हो नया नाम

मायावती ने आरोप लगाया कि जहाँ एक तरफ नोटबन्दी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा एण्ड कम्पनी के तमाम चहेतों ने इसी बहाने अपने-अपने काले धन को विभिन्न उपायों के माध्यम से बैंकों में जमा कर उसे सफेद कर लिया. स्वयं भाजपा ने भी पार्टी के तौर पर देशभर में अकूत सम्पत्ति अर्जित कर ली है, यह भी जनता की नजर में है.

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार थोपी गई नोटबन्दी की ‘आर्थिक इमरजेन्सी’ एक व्यक्ति की अपनी मनमानी व अहंकार का नतीजा थी. भाजपा सरकार को अपना अहंकार त्यागकर देश की जनता से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget