एक्सप्लोरर

यूपी: चलती ट्रेन से एक मां-बेटी को धक्का देकर मार देने वाला लुटेरा गिरफ्तार

जीआरपी ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो ट्रेनों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस अब इसके बाकी साथियों को तलाश कर रही है.

मथुरा: जीआरपी की स्पेशल टीम ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो ट्रेनों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. हाल ही में इस अपराधी ने एक मां-बेटी को भी ट्रेन से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया था. इस शातिर अपराधी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था.

दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जा रही त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस में तीन अगस्त को हुई लूट और मां-बेटी की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिवम कटारा को जीआरपी की स्पेशल टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के मथुरा जंक्शन के प्रभारी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार यादव ने बताया, "पकड़ा गया बदमाश 2013 में जीटी एक्सप्रेस ट्रेन में 50 से अधिक यात्रियों से हुई 60 लाख रुपए की सम्पत्ति की लूट की वारदात में भी शामिल था. उसका नाम रेलवे से जुड़े अन्य अपराधों में भी आता रहा है."

उन्होंने बताया, "कटारा के पास से एस-6 कोच में हुई लूट में फिरोजाबाद निवासी महिला संगीता से लूटे गए जेवरात, 4100 रुपए, तमंचा, कारतूस बरामद किए गए हैं. आज उसे अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेजा जा रहा है.

गौरतलब है कि निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम जा रही त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस तीन अगस्त को तड़के करीब पौने चार बजे मथुरा क्षेत्र में वृन्दावन रोड स्टेशन से आगे बढ़ रही थी. उसी दौरान ट्रेन के एस-2 और एस-6 कोचों में अलग-अलग यात्रा कर रहीं महिलाओं से लूटपाट की गई और मां-बेटी को ट्रेन से धक्का दे दिया गया था जिससे दोनों की मौत हो गई थी.

जीआरपी के विशेष दस्ते ने 10-11 लोगों के गिरोह में से एक महिला सहित पांच सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अब मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के गांव पिपरई-बडूकर, थाना मड़ुआना निवासी छठे सदस्य शिवम कटारा को भी पकड़ लिया है. गिरोह के सरगना सहित चार-पाँच अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह पर DM का दावा, बोले–जिले में पर्याप्त स्टॉक
मुरादाबाद: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह पर DM का दावा, बोले–जिले में पर्याप्त स्टॉक
Jalaun News: पुलिस थाने के सामने प्रेमी-जोड़े का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डीजल डालकर शादी की रखी मांग
जालौन: पुलिस थाने के सामने प्रेमी-जोड़े का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डीजल डालकर शादी की रखी मांग
यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, वोटर्स को मिलेंगे चार रंग के बैलेट पेपर, ऐसे कर पाएंगे वोट
यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, वोटर्स को मिलेंगे चार रंग के बैलेट पेपर, ऐसे कर पाएंगे वोट
UP News: बिजली नहीं आने पर यूपी में उपभोक्ताओं को रोज मिलेगा 50 रुपये मुआवजा! इनको मिलेगा लाभ
बिजली नहीं आने पर यूपी में उपभोक्ताओं को रोज मिलेगा 50 रुपये मुआवजा! इनको मिलेगा लाभ

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget